{"_id":"672b58445b71e5c98809aa17","slug":"considered-list-of-plant-pathology-botany-and-entomology-released-for-eligibility-check-of-assistant-agriculture-research-officer-screening-exam-ajmer-news-c-1-1-noi1334-2287866-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर संवीक्षा परीक्षा की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर संवीक्षा परीक्षा की पात्रता जांच के लिए विचारित सूची जारी
Wed, 06 Nov 2024 06:37 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 06:37 PM IST
सार
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर संवीक्षा परीक्षा की पात्रता जांच के लिए प्लांट पैथोलॉजी, बॉटनी और एंटोमोलॉजी के पदों की विचारित सूची जारी की गई है।
विज्ञापन
राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर (कृषि विभाग) संवीक्षा परीक्षा-2022 के तहत पात्रता जांच के लिए प्लांट पैथोलॉजी, बॉटनी और एंटोमोलॉजी के पदों की विचारित सूची जारी की गई है। सूची और इसकी विस्तृत सूचना आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आयोग की संयुक्त सचिव ऋषिबाला श्रीमाली ने बताया कि 27 अगस्त 2022 को आयोजित संवीक्षा परीक्षा के फलस्वरूप प्लांट पैथोलॉजी के पदों के लिए 6, बॉटनी के पदों हेतु 6 और 28 अगस्त 2022 को आयोजित एंटोमोलॉजी की संवीक्षा परीक्षा के फलस्वरूप 26 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से विचारित सूची में सम्मिलित किया गया है।
विज्ञापन
विचारित सूची चयन प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित किए जाने के क्रम में केवल दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से है। यह साक्षात्कार के लिए सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं है। साक्षात्कार के लिए अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची दस्तावेज सत्यापन के पश्चात जारी की जाएगी।
विज्ञापन
आयोग द्वारा अभ्यर्थियों की पात्रता जांच विज्ञापन की शर्तों और नियमों के अनुसार की जाएगी। पात्रता की समस्त शर्तें नियमानुसार पूर्ण नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता आयोग द्वारा रद्द कर दी जाएगी और पात्र पाए गए अभ्यर्थियों में से साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया जाएगा। विस्तृत आवेदन पत्र अथवा दस्तावेज सत्यापन के संबंध में अभ्यर्थियों को यथासमय सूचित कर दिया जाएगा।