फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Tikaram Julie verbally attacked BJP on the politics of changing names

Ajmer News: जूली ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- 250 रुपये वाला पेंट का डब्बा लेकर नाम बदलने से विकास नहीं होगा

Mon, 25 Nov 2024 05:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

अजमेर नगर निगम की समस्याओं, अवैध निर्माण, और विकास के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए नगर निगम को "नरक निगम" बताया।

विज्ञापन
Ajmer News: Tikaram Julie verbally attacked BJP on the politics of changing names
धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर शहर की समस्याओं को लेकर नगर निगम में कांग्रेसी पार्षद और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सांकेतिक धरना दिया। नगर निगम की ओर से शहर में हो रहे अवैध निर्माण सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन


धरने में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि नगर निगम को नरक निगम बना दिया गया है। ट्रिपल इंजन की सरकार यहां पर चल रही है। बड़े-बड़े मंत्री यहां से हैं। विधानसभा अध्यक्ष यहां से हैं। इन सबके बावजूद भी पार्षदों को धरना देना पड़ रहा है। कुछ नेताओं की शह पर अतिक्रमण हो रहे हैं। अभी तक आप पिछली सरकार के कामों की समीक्षा करने में लगे हो जिलों की समीक्षा कराएंगे। कॉलेज की समीक्षा कराएंगे, इंग्लिश मीडियम स्कूलों की समीक्षा कराएंगे। जूली ने पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, स्कॉलरशिप, महिलाओं को अन्नपूर्णा किट मिल रहे थे वो डीजीएस किसान को खाद दीजिए।
विज्ञापन


धरने पर बैठे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे बड़ा काम है नाम बदलना। राजीव गांधी सेवा केंद्रों का नाम बदलकर इन्होंने अटल सेवा केंद्र कर दिए। फिर कोर्ट में गए, आदेश हुए फिर वापस नाम चेंज हो गया। इसी तरह अलग-अलग शहरों के नाम, योजनाओं के नाम, अजमेर में तो लगातार जारी हैं। अजमेर ही नहीं सभी जगह कलर करने का काम, हॉस्पिटल का नाम आरोग्य मंदिर कर दिया। 250 रुपये में पेंट का डब्बा लिए और उस पर पेंट पुतवा कर नाम बदल दिया। जूली ने कहा कि इसमें आपने सुविधाएं क्या बढ़ाईं? आप कोई नई स्कीम चलाइए। हमने कभी पुरानी का नाम बदलकर ऐसा नहीं किया और यह नाम बदलने से विकास हो जाए तो इस देश का नाम बदलकर भी विकास ही रख दो।

उपचुनाव के परिणाम पर टीकाराम जूली बोले कि नतीजे चौंकाने वाले हैं। कुछ कमियां हैं उसका सुधार करेंगे। हमारा कार्यकर्ता में मायूस नहीं है। हम आने वाले समय मे मजबूती के साथ राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। नगर निगम में आयोजित धरने में अजमेर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष द्रौपदी कोली, पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़, कांग्रेस शहर अध्यक्ष विजय जैन, कैलाश झालीवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, पार्षद नोरत गुर्जर, लक्ष्मी बुंदेल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed