{"_id":"67adf72b2ee73ee01f047f3c","slug":"cm-nitish-kumar-will-give-award-to-ajmer-dairy-president-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अजमेर डेयरी अध्यक्ष को CM नीतीश देंगे अवॉर्ड, राजस्थान के पहले व्यक्ति जिन्हें मिलेगा यह अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अजमेर डेयरी अध्यक्ष को CM नीतीश देंगे अवॉर्ड, राजस्थान के पहले व्यक्ति जिन्हें मिलेगा यह अवार्ड
Thu, 13 Feb 2025 07:14 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 13 Feb 2025 07:14 PM IST
सार
Rajasthan: इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी को राष्ट्रीय स्तर के अवॉर्ड आईडीए फेलोशिप अवॉर्ड घोषित किया गया है। यह अवॉर्ड उन्हें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रीय कार्यक्रम में देंगे।
विज्ञापन
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा प्रतिवर्ष डेयरी क्षेत्र में पशुपालकों एवं इंडियन डेयरी एसोसिएशन के प्रोत्साहन हेतु विशिष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को उपरोक्त अवार्ड प्रतिवर्ष दिया जाता है।
विज्ञापन
अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी द्वारा अपने जीवन में डेयरी एवं पशुपालकों के उत्थान हेतु किये गये लगन, निष्ठा, सम्पर्ण भाव, पारदर्शिता एवं आत्मसमर्पण से किये गये कार्य को मद्देनजर रखते हुए उन्हें इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा आईडीए फेलोशिप अवॉर्ड से नवाजा गया है।
विज्ञापन
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी राजस्थान में पहले व्यक्ति है, जिन्होंने इंडियन डेयरी एसोसिएशन द्वारा यह राष्ट्रीय स्तर का अवॉर्ड दिया जा रहा है। रामचन्द्र चौधरी ने 1991 से लेकर आज तक जो इंडियन डेयरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशन हुए है, जिसमें 500 डेलीगेट्स बॉम्बे में, 300 डेलीगेट्स पटना में, 400 डेलीगेट्स करनाल, कलकता अधिवेशन में 500 डेलीगेट्स के साथ सम्मिलित होते रहे है।
विज्ञापन
इंडियन डेयरी एसोसिएशन के राष्ट्रीय अधिवेशनों में देश के पशुपालकों की मांगों को उठाकर भारत सरकार का समय-समय पर ध्यान आकर्षित करते रहे है। इससे इंडियन डेयरी एसोसिएशन की प्रगति में जबरदस्त भूमिका निभाई है। इसी प्रकार रामचन्द्र चौधरी ने अजमेर जिले एवं राजस्थान में पशुपालकों के समर्थन में कई बार राज्य स्तरीय धरने प्रदर्शन एवं आमरण अनशन किये है। इसी के कारण राज्य सरकार ने दूध उत्पादकों की दूध का समर्थन मूल्य, पशु बीमा योजना, लम्पी के समय पशुओं के मरने पर मुआवजा दिया गया एवं बैंकों से कामधेनु खरीदने हेतु ऋण की व्यवस्था की गई।
अजमेर डेयरी के अध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने अपना संपूर्ण जीवन अजमेर डेयरी के विकास में खपा दिया, जिसके फलस्वरूप आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की डेयरियों में शामिल है। इसके उत्पाद देश में उच्च गुणवता के माने जाते है, जिससे पशुपालकों को आज देश में सर्वोच्च खरीद मूल्य दिया जा रहा है।
ज्ञात रहे की यह अवार्ड 6 से 8 मार्च को पटना में आयोजित होने जा रही IDA Dairy Conference के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री बिहार नितिश कुमार द्वारा दिया जायेगा। यह डेयरी में सर्वोच्च सम्मान है। यह अजमेर जिले के दुग्ध उत्पादकों एवं पशुपालकों के लिये गौरव का क्षण है।
इस अधिवेशन में अजमेर डेयरी के संचालक मण्डल के सदस्य एवं स्पर्श ट्रस्ट बोर्ड के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवार्ड का चयन आईडीए चैयरमेन आर एस सोढ़ी, हरिओम गुलाटी, सचिव, वाइस प्रेसिडेंट ए के खोसले, एनडीडीबी कमेटी के सदस्य जी एस राजोरिया, जनरल सचिव अरुण पाटिल, एनडीडीबी चैयरमेन मिनेश शाह, आईडीए ईष्ट जोन चेयरमैन सुधीर सिंह, दक्षिण जोन चेयरमैन सतीश कुलकर्णी, वेस्ट जोन चेयरमैन जे वी प्रजापति की ज्यूरी के सदस्यों की आमराय से किया गया है।