फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: CBSE board exam from tomorrow, 2.7 lakh students will appear at 750 centres, guidelines issued

Ajmer: सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कल से, 750 केंद्रों पर 2.7 लाख छात्र देंगे परीक्षा, दिशा-निर्देश जारी किए

Fri, 14 Feb 2025 12:59 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 14 Feb 2025 12:59 PM IST
सार

कल से सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। राजस्थान और गुजरात के करीब 2.7 लाख परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं। इनके लिए प्रदेश में 750 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 

विज्ञापन
Ajmer: CBSE board exam from tomorrow, 2.7 lakh students will appear at 750 centres, guidelines issued
सीबीएसई की परीक्षाएं कल से

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं। इस साल सीबीएसई अजमेर रीजन में परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राजस्थान और गुजरात के 2.7 लाख से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं में शामिल होंगे।

विज्ञापन


सीबीएसई अजमेर रीजन के रीजनल ऑफिसर श्याम कपूर ने बताया कि इस वर्ष 10वीं में 1.4 लाख और 12वीं में 1.3 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इन परीक्षाओं के लिए कुल 750 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्र पर सुबह 10:00 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा, जबकि परीक्षा 10:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र पहले ही जारी किए जा चुके हैं और परीक्षा केंद्र पर उनका सत्यापन किया जाएगा। प्रवेश पत्र में क्यूआर कोड भी होगा, जिससे विद्यार्थियों की जानकारी की पुष्टि होगी। परीक्षा केंद्र में केवल कुछ जरूरी सामग्री ले जाने की अनुमति होगी, जिसमें बॉल पेन, पेंसिल, इरेज़र, शार्पनर, ज्योमेट्री बॉक्स, रंग, ब्रश, एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड शामिल हैं। नियमित विद्यार्थियों को स्कूल यूनिफॉर्म में परीक्षा देनी होगी, जबकि स्वयंपाठी विद्यार्थियों को हल्के रंग के कपड़े पहनने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीएसई ने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले फर्जी वीडियो पर विश्वास न करने की चेतावनी दी है। बोर्ड का कहना है कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा से संबंधित झूठी जानकारी फैलाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे केवल सीबीएसई की आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।


बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों से परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचने, अनुशासन बनाए रखने और शांतिपूर्वक परीक्षा देने की अपील की है। साथ ही परीक्षा से पहले आवश्यक दस्तावेज और सामग्री तैयार रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की परेशानी न हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed