{"_id":"65e8778df1d129365802c9fc","slug":"bollywood-actress-ritu-shivpuri-kissed-khwaja-doorstep-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने चूमी ख्वाजा की चौखट, अमन चैन और कामयाबी की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने चूमी ख्वाजा की चौखट, अमन चैन और कामयाबी की मांगी दुआ
Wed, 06 Mar 2024 07:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 06 Mar 2024 07:32 PM IST
सार
Ajmer: बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने आज अजमेर स्थित ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पहुंची। जहां उन्होंने अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर अमन चैन और कामयाबी की दुआ मांगी।
विज्ञापन
बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी ने चूमी ख्वाजा की चौखट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेत्री रितु शिवपुरी को दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने जियारत कराई और दरगाह का भेंट किया। इस दौरान अभिनेत्री ऋतुराज को देखने के लिए जायरीन उमड पड़े और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मच गई। गौरतलब है कि 7 मार्च को जयपुर शहर में केटीसी पिंक रत्न सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ये सम्मान समरोह शहर में आयोजित होने जा रहा है।
विज्ञापन
पिंक रत्न सम्मान समारोह होगा आयोजित
यह सम्मान मानसरोवर स्थित होटल माईस्टिक फाल्स में 7 मार्च को शाम 3 बजे आयोजित किया जायेगा। बेटी फाउंडेशन की ओर से आयोजित पिंक रत्न सम्मान समारोह का ये 8 वैन सीजन है, जब एक मंच पर बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्र के लोगों को उनके बेहतरीन काम के लिए सम्मानित किया जायेगा। वहीं प्रतिभाओं को सम्मानित करने और उनका हौसला बढ़ाने बॉलीवुड अभिनेत्री रितु शिवपुरी भी कार्यक्रम में शामिल होंगी।
विज्ञापन