{"_id":"63ac3758cbf91f4905526276","slug":"bollywood-actress-pooja-birari-reached-dargah-sharif","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बिरारी ने की दरगाह जियारत, फिल्मों की कामयाबी के लिए मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बिरारी ने की दरगाह जियारत, फिल्मों की कामयाबी के लिए मांगी दुआ
Wed, 28 Dec 2022 06:06 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:06 PM IST
सार
बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बिरारी ने सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ पहुंचकर अपनी आने वाली फिल्मों और धारावाहिक के लिए दुआ मांगी।
विज्ञापन
अभिनेत्री पूजा बिरारी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सूफ़ी संत हज़रत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह शरीफ में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बिरारी ने अपने परिवार के साथ मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किए। उन्हें दरगाह शरीफ के ख़ादिम कुतबुद्दीन सखी ने जियारत कराई और ओढ़नी ओढ़ाकर दरगाह शरीफ का तबरुक दिया।
विज्ञापन
ज़ियारत के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बिरारी ने जन्नती दरवाजे पर मन्नत का धागा बांधा और अपनी आने वाली फिल्मों और धारावाहिक के लिए दुआ मांगी। मीडिया से बातचीत में अभिनेत्री ने बताया कि 2021 में स्टार प्रवाह में एक नए धारावाहिक स्वाभिमान शोध अस्तित्व में पल्लवी का किरदार निभाया था। पूजा बिरारी ने बहुत ही कम समय में दर्शकों के दिल में अपने अभिनय की एक अलग छाप छोड़ी है, दर्शक उन्हें खूब पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन