फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   BJP leader Gangaram Rawat found dead on the roadside family members suspect murder

Ajmer: रंजिश या हादसा? भाजपा नेता गंगाराम रावत सड़क किनारे मिले मृत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 13 Aug 2025 05:52 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 13 Aug 2025 05:52 PM IST
सार

राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र में भाजपा नेता गंगाराम रावत का शव सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरना दिया।

विज्ञापन
BJP leader Gangaram Rawat found dead on the roadside family members suspect murder
अजमेर में भाजपा नेता की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के बुबानी गांव के भाजपा नेता गंगाराम रावत (50) का शव सोमवार रात संदिग्ध अवस्था में सड़क पर मिला। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार सुबह से जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में हुई देरी, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार
मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम होना था, लेकिन परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इंकार कर दिया। दोपहर बाद पुलिस और प्रशासन की समझाइश पर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन


घटना का विवरण
एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब 10 बजे पुलिस को नोलखा क्षेत्र में सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की और शव को जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने गंगाराम को मृत घोषित कर दिया। गंगाराम के भाई सेतु रावत ने हत्या का मामला दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि डीजे बजाने को लेकर गांव में हुए विवाद के चलते कुछ युवकों ने रंजिशन गंगाराम की हत्या करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur News: रास्ते के विवाद में खूनी संघर्ष, कुल्हाड़ी से वार करके किसान की हत्या, 6 लोग अस्पताल में भर्ती

अंतिम बातचीत के बाद फोन हुआ बंद
परिजनों के अनुसार, सोमवार शाम 6 बजे गंगाराम श्रीनगर में पेमेंट लेने गए थे। रात 8 बजे उन्होंने पत्नी से घर आने की बात कही, लेकिन इसके बाद फोन बंद हो गया। रात 10 बजे बेटे के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल रिसीव कर बताया कि वह नोलखा क्षेत्र से गुजर रहा था, जहां यह मोबाइल और एक व्यक्ति सड़क किनारे गिरा मिला। पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ मौके से सबूत जुटाए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed