फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   biochemist recruitment 2024 final withdrawal notice

Biochemist Recruitment: योग्यता नहीं, फिर भी किया आवेदन? आरपीएससी बोले- 14 जून तक वापस लो, वरना होगी कार्रवाई

Fri, 13 Jun 2025 02:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Fri, 13 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने मेडिकल एजुकेशन ग्रुप-1 के तहत बायोकेमिस्ट पदों की भर्ती-2024 के लिए आवेदन करने वाले उन अभ्यर्थियों को अंतिम चेतावनी दी है, जिन्होंने अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता के बिना ही आवेदन किया है।
 

विज्ञापन
biochemist recruitment 2024 final withdrawal notice
आवेदकों को आवेदन वापसी का अंतिम अवसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने चिकित्सा शिक्षा ग्रुप-1 विभाग के तहत बायोकेमिस्ट पदों की भर्ती-2024 में अपात्र अभ्यर्थियों को अंतिम चेतावनी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभ्यर्थियों ने आवश्यक शैक्षणिक योग्यता के बिना आवेदन किया है, उन्हें 14 जून 2025 तक अपना आवेदन वापस लेने का अंतिम अवसर दिया गया है।
विज्ञापन


पहले भी मिला था मौका, अब अंतिम चेतावनी
आयोग के वरिष्ठ उप सचिव भंवर सिंह पंवार ने बताया कि इस भर्ती के लिए 27 सितंबर 2024 को विज्ञापन जारी किया गया था और 8 अक्टूबर से 6 नवंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। आवेदनों की रैंडम जांच में कई अपात्र अभ्यर्थी सामने आए। ऐसे अभ्यर्थियों को पहले भी 5 जून से 9 जून 2025 के बीच आवेदन वापसी का अवसर दिया गया था, लेकिन कई ने इस दौरान भी आवेदन वापस नहीं लिए।
विज्ञापन


नहीं माने तो प्रतियोगी परीक्षाओं से होंगे वंचित
आयोग ने स्पष्ट किया है कि 14 जून 2025 के बाद भी अगर किसी अपात्र अभ्यर्थी ने आवेदन वापस नहीं लिया, तो उसे भविष्य में आयोजित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं से वंचित कर दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 217 के तहत कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी, जो परीक्षा प्रक्रिया को धोखे से प्रभावित करने पर लागू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सुनहरे सपने, नया सफर और आखिरी उड़ान, चंद मिनटों में डॉक्टर दंपती और परिवार खत्म; देखें तस्वीरें

योग्यता का अध्ययन करें, आयोग की अपील
RPSC ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे भर्ती विज्ञापन में दी गई शैक्षणिक योग्यताओं को ध्यानपूर्वक पढ़ें और केवल उन्हीं पदों पर आवेदन करें जिनके लिए वे पात्र हों। इससे न सिर्फ अभ्यर्थी कानूनी परेशानियों से बचेंगे, बल्कि चयन प्रक्रिया भी पारदर्शी और निष्पक्ष बनी रहेगी। अभ्यर्थी आवेदन वापसी से जुड़ी प्रक्रिया और जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.rpsc.rajasthan.gov.in पर देख सकते हैं। आयोग की यह सख्ती भर्ती प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को बनाए रखने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed