{"_id":"69181d3657f49bcdd9063c4e","slug":"assistant-testing-officer-exam-2024-rpsc-releases-shortlisted-list-24-candidates-called-for-document-verification-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3631460-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"RPSC ATOE 2024: आरपीएससी ने जारी की विचारित सूची, 24 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RPSC ATOE 2024: आरपीएससी ने जारी की विचारित सूची, 24 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया
Sat, 15 Nov 2025 01:52 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 01:52 PM IST
सार
Assistant Testing Officer Exam 2024: सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 पर अपडेट आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सूची जारी की है। कुल 24 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पात्रता जांच के लिए सम्मिलित किया है।
विज्ञापन
आरपीएससी ने जारी की विचारित सूची
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा सहायक परीक्षण अधिकारी (सार्वजनिक निर्माण विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2024 के तहत महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए विचारित सूची जारी कर दी गई है। आयोग ने इस सूची में कुल 24 अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से पात्रता जांच के लिए सम्मिलित किया है। यह सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी उपलब्ध करा दी गई है, जिससे अभ्यर्थी संबंधित जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं।
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने जानकारी देते हुए स्पष्ट किया कि यह विचारित सूची केवल दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया को पूर्ण करने के उद्देश्य से जारी की गई है। इसे किसी भी स्थिति में साक्षात्कार हेतु अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची नहीं माना जाएगा। सचिव ने बताया कि चयन प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने के लिए यह चरण आवश्यक है, ताकि पात्रता की जांच नियमानुसार हो सके। दस्तावेज सत्यापन पूरा होने के बाद ही साक्षात्कार के लिए अंतिम पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी की जाएगी।
इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे
आयोग ने विचारित सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को निर्देश दिया है कि वे आयोग की वेबसाइट से उपलब्ध विस्तृत आवेदन पत्र (डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म) डाउनलोड कर उसकी दो प्रतियां पूर्ण रूप से भरकर जमा करवाएं। साथ ही शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक, जाति एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां संलग्न कर 28 नवंबर 2025, सायं 6 बजे तक आयोग कार्यालय में अनिवार्य रूप से भेजना होगा। इस तिथि के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Ajmer News: राजस्थान बोर्ड की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 14 नवंबर को, सभी जिलों में तैयारियां पूरी
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों की पात्रता का निर्धारण विज्ञापन में दी गई सभी शर्तों एवं नियमों के आधार पर किया जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी द्वारा आवश्यक पात्रता शर्तें पूरी नहीं की गई होंगी, तो उसकी अभ्यर्थिता स्वतः रद्द कर दी जाएगी। केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए अवसर मिलेगा, जो दस्तावेज सत्यापन में पूरी तरह पात्र पाए जाएंगे। पात्र अभ्यर्थियों की साक्षात्कार हेतु अंतिम सूची आयोग द्वारा समीक्षा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जारी की जाएगी।
आयोग की इस कार्रवाई से परीक्षा प्रक्रिया अगले चरण में प्रवेश कर गई है। वहीं, अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों की तैयारी और सत्यापन के लिए पर्याप्त समय प्रदान किया गया है। परीक्षा से जुड़े सभी अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को आयोग की वेबसाइट पर नियमित रूप से विजिट करने की सलाह दी गई है।