{"_id":"64df385f1c40eadaec04e358","slug":"ajmer-uproar-of-students-in-central-university-of-rajasthan-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में विद्यार्थियों का हंगामा, गार्ड पर छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में विद्यार्थियों का हंगामा, गार्ड पर छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप
Fri, 18 Aug 2023 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 18 Aug 2023 02:52 PM IST
सार
विद्यार्थियों ने कहा कि सिक्योरिटी हमारी सुरक्षा के लिए है, प्राइवेसी के साथ खेलने के लिए नहीं। छात्रों ने सिक्योरिटी केबिन में तोड़फोड़ कर एक वाहन में आग लगा दी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के बाहर जमा हुए छात्र।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में गुस्साए विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सिक्योरिटी केबिन में की तोड़फोड़ कर दी। गुरुवार रात 9 बजे विद्यार्थियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। विश्वविद्यालय के गुस्साए छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिस से पैदल मार्च के CUR के गेट नम्बर 3 के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की बर्खास्तगी की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कॉलेज की एक छात्रा की फोटो वायरल होने से विद्यार्थी भड़क गए। विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर पर एक छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात 9 बजे जमकर उत्पात मचाया। सिक्योरिटी केबिन में तोड़फोड़ कर एक वाहन में आग लगा दी। बाद में कुलपति हाउस पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि सिक्योरिटी हमारी सुरक्षा के लिए है, प्राइवेसी के साथ खेलने के लिए नहीं।
विज्ञापन