फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Uproar of students in Central University of Rajasthan

Ajmer: सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में विद्यार्थियों का हंगामा, गार्ड पर छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 02:52 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 18 Aug 2023 02:52 PM IST
सार

विद्यार्थियों ने कहा कि सिक्योरिटी हमारी सुरक्षा के लिए है, प्राइवेसी के साथ खेलने के लिए नहीं। छात्रों ने सिक्योरिटी केबिन में तोड़फोड़ कर एक वाहन में आग लगा दी।

विज्ञापन
Ajmer: Uproar of students in Central University of Rajasthan
विश्वविद्यालय के बाहर जमा हुए छात्र। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में गुस्साए विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए सिक्योरिटी केबिन में की तोड़फोड़ कर दी। गुरुवार रात 9 बजे विद्यार्थियों ने यहां जमकर उत्पात मचाया। विश्वविद्यालय के गुस्साए छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिस से पैदल मार्च के CUR के गेट नम्बर 3 के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।  छात्रों ने सिक्योरिटी ऑफिसर की बर्खास्तगी की मांग की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कॉलेज की एक छात्रा की फोटो वायरल होने से विद्यार्थी भड़क गए। विद्यार्थियों ने सिक्योरिटी ऑफिसर पर एक छात्रा की फोटो वायरल करने का आरोप लगाते हुए गुरुवार रात 9 बजे जमकर उत्पात मचाया। सिक्योरिटी केबिन में तोड़फोड़ कर एक वाहन में आग लगा दी। बाद में कुलपति हाउस पर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने कहा कि  सिक्योरिटी हमारी सुरक्षा के लिए है, प्राइवेसी के साथ खेलने के लिए नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed