फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Two youths who snatched mobile phones of passengers sitting in the train to fulfill their hobby

Ajmer: शौक पूरा करने के लिए ट्रेन में बैठे यात्रियों का मोबाइल छीनने वाले दो युवक गिरफ्तार, 4 लाख के फोन बरामद

Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jul 2024 10:40 PM IST
सार

सीओ रामअवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों से करीब 4 लाख के 17 ब्रांडेड मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों ने अब तक 20 वारदातें कबूल की हैं। वे ट्रेनों के गेट पर बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे।

विज्ञापन
Ajmer: Two youths who snatched mobile phones of passengers sitting in the train to fulfill their hobby
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और बरामद मोबाइल फोन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप भी ट्रेन के गेट पर बैठकर मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। अजमेर की जीआरपी थाना पुलिस ने चलती ट्रेनों में गेट पर बैठे यात्रियों के हाथ से मोबाइल छीनने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह युवक यात्रियों के मोबाइल लूटकर फरार हो जाते थे। पकड़े गए दोनों आरोपी करीब पांच महीने से रेलवे स्टेशन पर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इनके पास से करीब 4 लाख रुपए के 17 ब्रांडेड मोबाइल जब्त किए गए हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों ने 20 वारदातें कबूल की हैं।

विज्ञापन


मामले का खुलासा करते हुए जीआरपी पुलिस उपाधीक्षक रामअवतार ने बताया कि 13 जुलाई को जिला ब्यावर निवासी पीड़ित मुकेश पुरी गोस्वामी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित ने बताया कि वह 11 जुलाई को साबरमती-दौलतपुर ट्रेन से ब्यावर से अलवर के लिए यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान अजमेर स्टेशन से ट्रेन निकलते ही उसके दोस्त को उल्टी हुई तो दोनों कोच के गेट पर आकर खड़े हो गए थे। बाद में दोनों गेट पर बैठ गए थे। इस दौरान उसने अपना मोबाइल निकाला और चलाने लगा। ट्रेन के किसी ओवर ब्रिज के नीचे से निकली तभी अचानक दो युवकों ने उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।  
विज्ञापन


सीओ रामअवतार ने बताया कि पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए और संदिग्ध व्यक्तियों को थाने लाकर पूछताछ की। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मदार निवासी सोहिल खान (23) पुत्र शाहबाज को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से पूछताछ करने पर एक अन्य आरोपी, मदार निवासी ललित उर्फ लकी (19) पुत्र जितेंद्र को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में वारदातें कबूल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ रामअवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों से करीब 4 लाख के 17 ब्रांडेड मोबाइल बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपियों ने अब तक 20 वारदातें कबूल की हैं। वे ट्रेनों के गेट पर बैठे यात्रियों के मोबाइल छीनकर फरार हो जाते थे। पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी अपना शौक पूरा करने के लिए वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed