फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer police took major action under NDPS Act

Ajmer: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में की बड़ी कार्रवाई, 114 किलोग्राम डोडा पोस्त किया जब्त; तीन को किया गिरफ्तार

Thu, 13 Feb 2025 06:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 13 Feb 2025 06:38 PM IST
सार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुंवाड़िया गांव में दयालराम गुर्जर के घर के पास बनी छप्परनुमा झोपड़ी में नशे का सामान छिपा रखा गया है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो प्लास्टिक के 7 बैगों में कुल 113.960 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।

विज्ञापन
Ajmer police took major action under NDPS Act
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिले की पीसांगन थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए धुंवाड़िया गांव में एक झोपड़ी से 114 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है। इसके साथ ही, तस्करी में प्रयुक्त तीन बाइक भी बरामद की गई हैं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच पुष्कर थानाधिकारी घनश्याम सिंह को सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसपी वंदिता राणा के निर्देशन में कार्रवाई
पीसांगन थानाधिकारी प्रहलाद सहाय ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि धुंवाड़िया गांव में दयालराम गुर्जर के घर के पास बनी छप्परनुमा झोपड़ी में नशे का सामान छिपा रखा गया है। सूचना के आधार पर जब पुलिस टीम ने दबिश दी तो प्लास्टिक के 7 बैगों में कुल 113.960 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से डोडा पोस्त, तीन बाइक जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी में दयालराम गुर्जर (47), निवासी धुंवाड़िया, देवराज गुर्जर (35), निवासी नागेलाव और पप्पूराम गुर्जर (32), निवासी हेमड़ाई, थाना रास शामिल है। ब्यावर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed