फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Police 169 lost mobile phones worth Rs 57 lakh recovered

Ajmer Police: गुम हुए 57 लाख कीमत के 169 मोबाइल फोन बरामद, पुलिस ने मालिकों को वापस लौटाया

Thu, 08 Aug 2024 07:04 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 08 Aug 2024 07:04 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने शानदार काम कर दिखाया है। पुलिस ने गुम हुए 57 लाख कीमत के 169 मोबाइल फोन बरामद किया और जिनके थे उनको वापस लौटा दिया।

विज्ञापन
Ajmer Police 169 lost mobile phones worth Rs 57 lakh recovered
अजमेर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर जिला पुलिस ने लोगों के गुम हुए मोबाइल लौटाकर उनके चेहरे पर मुस्कान ला दी है। जिला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 169 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 57 लाख रुपये है।

विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने गुरुवार को जानकारी देते हुए बताया, दरगाह में जियारत के लिए आने वाले जायरीन सहित अन्य लोगों के गुम हुए मोबाइल को पुलिस ने ढूंढ कर मालिकों तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर ऑपरेशन एंटी वायरस के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल के आईएमईआई नंबर के आधार पर साइबर टीम की मदद से 169 मोबाइल बरामद किए हैं, जिनकी कीमत 57 लाख रुपये है।
विज्ञापन


गुरुवार को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय में मोबाइल मालिकों को उनके मोबाइल लौटाए गए। इसके बाद मोबाइल मालिक के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी और उन्होंने अजमेर जिला पुलिस को धन्यवाद दिया। एसपी बिश्नोई ने बताया कि मोबाइल के साथ ही उसके कवर में लोगों के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे, जो पुलिस ने बरामद किए हैं। एसपी ने बताया, अजमेर पुलिस गुम हुए मोबाइल पर कार्रवाई करते हुए अब तक 817 मोबाइल बरामद कर चुकी है और उनके मालिकों का पता लगाकर उनको लौटने का काम कर रही है। पुलिस के इस कार्य की आमजन सराहना कर रहा है और अपना मोबाइल पाकर खुश हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed