{"_id":"65be4b4d8be409956d0d9fb7","slug":"ajmer-news-youth-congress-will-raise-its-voice-against-rhetoric-of-central-government-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: केंद्र सरकार की जुमलेबाजी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा युवा कांग्रेस, रविवार को निकलेगा मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: केंद्र सरकार की जुमलेबाजी के खिलाफ आवाज बुलंद करेगा युवा कांग्रेस, रविवार को निकलेगा मशाल जुलूस
Sat, 03 Feb 2024 07:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:49 PM IST
सार
केंद्र सरकार की जुमलेबाजी के खिलाफ युवा आवाज उठाएगा। साथ ही बेरोजगारी के खिलाफ युवा कांग्रेस रविवार को अजमेर में मशाल जुलूस निकालेगी।
विज्ञापन
युवा कांग्रेस राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार द्वारा झूठे आश्वासन, जुमले और बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर अब युवा कांग्रेस ने आवाज उठाने की ठान ली है। इसी कड़ी में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी के निर्देश पर अजमेर में यूथ कांग्रेस द्वारा रविवार को मशाल जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन
अजमेर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहित मल्होत्रा ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राजस्थान में चल रहे भारतीय युवा कांग्रेस के अभियान "बेरोजगारी के खिलाफ एक जंग" के तहत पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेस द्वारा जिला स्तर पर मशाल जुलूस का आयोजन किया जा रहा है। इसमें भाजपा सरकार का विरोध प्रकट किया जाएगा। मोहित मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा झूठे आश्वासन, जुमले व बेरोजगारी को लेकर युवाओं में गुस्सा है। इसी को लेकर रविवार शाम छह बजे शहर के राजकीय महाविद्यालय चौराहे से स्टेशन रोड स्थित इंदिरा गांधी स्मारक तक मशाल जुलूस निकालेंगे।
विज्ञापन
इसमें युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी, प्रदेश प्रभारी मोहम्मद शाहिद, प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया सहित जिले के सभी पूर्व विधायक, कांग्रेस प्रत्याशी और कांग्रेस के कार्यकर्ता इसमें शामिल होकर देश में बढ़ती बेरोजगारी के खिलाफ आवाज उठाएंगे। मोहित मल्होत्रा ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार बेरोजगारों को नौकरियां देने का झूठा वादा करके सत्ता में आई है। उन्होंने बेरोजगारों को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन आज भी युवा बेरोजगार है, जिसको लेकर अब युवा कांग्रेस युवाओं की आवाज बनकर सड़कों पर उतरेगी।
विज्ञापन