{"_id":"6718e8d8e5721cf05b0c86f9","slug":"ajmer-news-troubled-woman-taught-a-lesson-by-a-miscreant-tied-to-a-tree-and-beaten-severely-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News : मनचले की हरकतों से परेशान महिला ने सिखाया सबक, पेड़ से बांधकर की जोरदार पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News : मनचले की हरकतों से परेशान महिला ने सिखाया सबक, पेड़ से बांधकर की जोरदार पिटाई
Wed, 23 Oct 2024 05:45 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 23 Oct 2024 05:45 PM IST
सार
कई दिनों से मनचले की हरकतों से परेशान एक महिला ने उसे पेड़ से बांधकर उसकी पिटाई कर दी। काफी देर तक पिटाई करने के बाद स्थानीय लोगों ने आकर युवक को छुड़वाया और उसकी समझाइश की।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले से एक महिला द्वारा मनचले की पिटाई का वीडियो सामने आया है, जिसमें महिला मनचले को पेड़ से अपने दुपट्टे से बांधकर उसकी पिटाई कर रही है। दरअसल युवक कई दिनों ने महिला को फोन करके परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर महिला ने उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांकरदा भुनाबाय की है। महिला ने युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे लंबे समय से फोन पर परेशान कर रहा था, जिससे तंग आकर उसने युवक को मिलने के लिए बुलाया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी।
विज्ञापन
घटना के दौरान मौके पर तमाशबीनों का मजमा लग गया, काफी देर पिटाई करने के बाद युवक को स्थानीय लोगों की मदद से छुड़ाया गया। फिलहाल पीड़ित महिला की ओर से मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है लेकिन घटना के बाद सिविल लाइन थाने के एएसआई हरिराम यादव मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
विज्ञापन