फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Tractor crushed four people standing on the roadside, two others including Nani and Dohite died

Ajmer News: ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को कुचला, नानी और दोहिते समेत दो अन्य की मौत

Sat, 18 May 2024 10:24 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 18 May 2024 10:24 AM IST
सार

जिले के श्रीनगर थाना क्षेत्र के तिहारी गांव के पास एक ट्रैक्टर ने सड़क किनारे खड़े चार लोगों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। मरने वालों में सात साल का एक बच्चा भी शामिल है।

विज्ञापन
Ajmer News: Tractor crushed four people standing on the roadside, two others including Nani and Dohite died
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अजमेर के श्रीनगर थाना इलाके में तिहारी गांव के पास एक ट्रैक्टर ने सड़क के किनारे खड़ी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर बैठे दो लोगों की मौत हो गई। इसके बाद ट्रैक्टर ने आगे जाकर दो अन्य लोगों को भी चपेट में ले लिया, जिससे एक महिला और उसके सात साल के दोहिते की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर मिलने पर पहुंची श्रीनगर थाना पुलिस ने दोनों के शवों को मोर्चरी में रखवाया है। बाकी के 2 लोगों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन


श्रीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर ने पहले बाइक सवार रूपाराम और बादामी देवी को टक्कर मारी, इसमें दोनों की मौत हो गई। इसके बाद सड़क पर खड़े 7 साल के अजय और उसकी नानी श्रवणी देवी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बदामी देवी और अजय की मौके पर मौत हो गई। रूपाराम और श्रवणी देवी को पहले श्रीनगर उपस्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, यहां से दोनों को अजमेर जेएलएन अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान इन दोनों की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि बादामी देवी और अजय के शव पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं, जबकि रूपाराम और श्रवणी देवी के शव को अजमेर जेएलएन अस्पताल में रखवाया गया है, शनिवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed