फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Took a bribe of 10 thousand rupees in the name of getting the resignation done

Ajmer News: राजीनामा करवाने के नाम पर ली 10 हजार रुपये की रिश्वत, हेड कांस्टेबल चढ़ा एसीबी के हत्थे

Mon, 02 Sep 2024 03:10 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 02 Sep 2024 03:10 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर एसीबी की टीम ने शहर के आदर्श नगर थाने में सोमवार को 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता से परिवाद में राजीनामा करवाने के नाम पर रिश्वत की राशि की मांग की गई थी।

विज्ञापन
Ajmer News: Took a bribe of 10 thousand rupees in the name of getting the resignation done
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते हेड कांस्टेबल को एसीबी ने पकड़ लिया। अजमेर एसीबी ने शिकायतकर्ता की सत्यापन के बाद सोमवार को इस कार्रवाई को अंजाम दिया और हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को रंगे हाथों पकड़ लिया। फिलहाल एसीबी की टीम हेड कांस्टेबल से मामले में पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन


एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद मीणा ने बताया कि एसीबी मुख्यालय पर शिकायतकर्ता के द्वारा एक शिकायत दी गई थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद के द्वारा एक परिवाद में राजीनामा करवाने के नाम पर 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मामले में शिकायतकर्ता की शिकायत का सत्यापन किया गया।सोमवार को एसीबी टीम के द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। एसीबी ने आदर्श नगर थाने के हेड कांस्टेबल सुरेश चंद को शिकायतकर्ता से 10 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मामले में हेड कांस्टेबल से पूछताछ जारी है, इसके साथ ही हेड कांस्टेबल के निवास स्थान पर भी तलाशी जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed