फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Saptami Mahotsav was celebrated at Ganga Bhairav Temple

Ajmer News: गंगा भैरव मंदिर पर सप्तमी महोत्सव मनाया गया, चमत्कारिक है भैरू बाबा का मंदिर

Fri, 16 Feb 2024 06:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 06:52 PM IST
सार

श्री गंगा भैरव मंदिर के पुजारी भाग सिंह रावत बताते हैं कि 1919 में मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में विराजमान भैरव बाबा की मूर्ति स्वयंभू है।

विज्ञापन
Ajmer News Saptami Mahotsav was celebrated at Ganga Bhairav Temple
गंगा भैरव मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर से आठ किलोमीटर दूर फाईसागर रोड स्थित काजीपुरा ग्राम में अरावली पर्वतमाला की सुरम्य पहाड़ियों के मध्य स्थित श्री गंगा भैरव मंदिर पर माघ शुक्ल सप्तमी महोत्सव मनाया गया। मंदिर के पुजारी भाग सिंह रावत ने बताया कि मनोकामना पूर्ण महाआरती एवं दाल बाटी चूरमा का भंडारा भी आयोजित किया गया।

विज्ञापन


श्री गंगा भैरव मंदिर के पुजारी भाग सिंह रावत बताते हैं कि 1919 में मंदिर की स्थापना की गई थी। मंदिर में विराजमान भैरव बाबा की मूर्ति स्वयंभू है। मंदिर के इतिहास के बारे में उन्होंने बताया कि नीचे गांव में एक 14 वर्षीय एक बालक गुलाब जी रहते थे, जिसके माता-पिता नहीं थे। पेट पालने के लिए वह जंगल में बकरियां चराते थे। उनके साथ एक और चरवाहा भी जंगल में साथ जाता था।
विज्ञापन


चट्टान से निकले भैरो बाबा
पुजारी बताते हैं कि एक दिन बालक को आभास हुआ कि कोई उसे कह रहा है कि मैं चट्टान के नीचे हूं, चट्टान हटाओ। बालक ने दूर से देखा तो वहां दो शेर एक झाड़ के नजदीक बैठे थे। बालक ने यह बात अपने साथी को बताई और शेरों को देखकर उसका साथी डर कर भाग गया। लेकिन गुलाब जी वहीं रहे। इसके बाद अचानक गुलाब जी में दैविक शक्ति आई और उन्होंने झाड़ और चट्टान हटा दी। चट्टान हटते ही मूर्ति स्वयं बाहर आने लगी। इस पर बालक ने अपने साथी को चिल्ला कर बताया तो मूर्ति का बाहर आना रुक गया। बालक मूर्ति को वहीं छोड़ गांव चले गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ दिनों बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनकी हालत दिन-ब-दिन और ज्यादा खराब होने लगी, तब उन्हें आभास हुआ कि कोई उन्हें बुला रहा है। यह वही प्रतिमा थी, जो चट्टान के नीचे से निकली थी, जिसने बालक को कहा मैं तुझे ठीक कर दूंगा, लेकिन तुझे मेरी सेवा करनी होगी। बालक ने कहा कि मैं तो ठीक हो जाऊंगा, लेकिन मेरी तरह जो भी बीमार और किस्मत का मारा तेरे दरबार तक आएगा, उसकी मुश्किलें भी हल करनी होंगी।

आसपास के गांवों में फैलने लगी ख्याति
इसके बाद से बालक वहां सेवा करने लगा, इससे पहले तक वो नहीं जानता था कि वह प्रतिमा किसकी है। भैरो बाबा की ख्याति धीरे-धीरे आस-पास के गांव में फैलने लगी, लोगों के बिगड़ते काम संवरने लगे। निःसंतान दंपतियों को झोली भरने लगी, बीमार लोग भी ठीक होने लगे। आज भी रविवार के दिन श्री गंगा भैरव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहता है।

काजीपुरा नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कल्याण सिंह रावत ने बताया कि देश के कोने-कोने से एवं विदेशों से श्रद्धालु अपने असाध्याय रोग एवं समस्याओं को लेकर भैरू बाबा के दरबार में हाजिरी लगाते हैं और मान्यता है कि उनकी मनोकामनाएं यहां पूरी होती हैं। ग्रामीण जय सिंह रावत ने बताया कि चौहान वंश से जुड़े कई ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व की चीजें यहां से डेढ़ किलोमीटर पर स्थित हैं।


अरावली की सुरम्य वादियों में मंदिर से पीछे 60 मीटर दूर सन सेट एव सेल्फी प्वाइंट भी है। उन्होंने बताया कि चौहान वंश से जुड़े कई ऐतिहासिक और पुरातत्व महत्व की चीजें यहां से डेढ़ किलोमीटर पर स्थित हैं, जिसमें पृथ्वीराज चौहान कालीन घोड़ों के अस्तबल, सेना का विश्राम गृह, चांदपोल गेट और तारागढ़ की सुरक्षा कवच की 15 फीट चौड़ी दीवार भी मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed