फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: One accused arrested in case of gang rape of a student by blackmailing her

Ajmer News: छात्रा से गैंगरेप में एक आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया में दोस्ती कर फंसाया, ब्लैकमेल कर की हैवानियत

Sat, 01 Jun 2024 07:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 01 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को डिटेन कर लिया है। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने बेटी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींचकर पांच लाख रुपये हड़प लिए। 

विज्ञापन
Ajmer News: One accused arrested in case of gang rape of a student by blackmailing her
पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर में 11वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के एक आरोपी को क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं इसी मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को भी डिटेन किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी रातीडांग निवासी इरफान पुत्र इब्राहिम (19) है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता के पिता ने मुख्य आरोपी सहित छह जनों पर बेटी को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। साथ ही अश्लील फोटो खींचकर से पांच लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि पिता ने शिकायत में बताया था कि अक्टूबर 2023 में उसकी बेटी की कोचिंग सेंटर पर एक लड़की से दोस्ती हुई थी। उसने बेटी को इंस्टाग्राम पर एक लड़के की आईडी भेजकर फ्रेंडशिप कर बात करने के लिए कहा था। इस पर बेटी ने उसे ब्लॉक कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की दोस्त ने वापस उसे अपने जाल में फंसाया और इंस्टाग्राम पर एक लड़के से उसकी दोस्ती करवा दी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक ने बेटी को प्रेम जाल में फंसा लिया और भरोसा दिलाकर बेटी की इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड ले लिया। उसकी बेटी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए कई लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजे, जिसे उसने खुद के पास रख लिए थे। अश्लील चैट्स से बेटी को ब्लैकमेल कर पैसों की डिमांड की गई। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बेटी ने घर से चोरी छुपे आरोपी को पैसे दिए थे। जब वह पैसे लेने आता, तब उसके साथ एक युवक और होता था। मुख्य आरोपी ने धीरे-धीरे झांसे में लेते हुए दबाव बनाकर उसकी न्यूड फोटो मांग ली। 

न्यूड फोटो से वह वापस उसे वायरल करने की धमकी देकर और पैसों की डिमांड करने लगा। परेशान होकर बेटी घर से चोरी छुपे आरोपी को पैसे देती थी। जब भी सभी आरोपी पैसे लेने आते तब वह उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकत करते थे। मुख्य आरोपी की ओर से पीड़िता को फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाया गया। जिससे नाबालिग अवसाद में आ गई। मार्च 2024 में मुख्य आरोपी ने बेटी को ब्लैकमेल कर रेप किया। इस दौरान मुख्य आरोपी के अन्य दोस्त भी वह मौजूद थे। जिनके द्वारा अश्लील वीडियो बनाए गए। मुख्य आरोपी ने वापस उसकी बेटी से 10 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिससे उसकी बेटी अवसाद में आ गई और घर पर बातचीत करना बंद कर दिया और वह गुमसुम रहने लगी। 


घर में रखी नकदी गायब होने पर जब बेटी से पूछताछ की तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया था। पिता ने आरोप लगाए कि मुख्य आरोपी ने अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मिलकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो से ब्लैकमेल कर करीब पांच लाख रुपये हड़प लिए। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed