फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News JLN Hospital on alert mode regarding Corona full preparation from quarantine center to oxygen plant

Ajmer News: कोरोना को लेकर जेएलएन अस्पताल अलर्ट मोड पर, क्वारंटीन सेंटर से लेकर ऑक्सीजन प्लांट तक पूरी तैयारी

Tue, 27 May 2025 05:48 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 27 May 2025 05:48 PM IST
सार

Ajmer News: डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को पुरानी गाइडलाइन के अनुसार सतर्क रहने और कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ajmer News JLN Hospital on alert mode regarding Corona full preparation from quarantine center to oxygen plant
कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए प्रशासन सतर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में कोरोना वायरस की एक बार फिर दस्तक से स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। अजमेर जिले के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) अस्पताल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। संक्रमण की आशंका को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने तमाम तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। ट्रॉमा वार्ड में विशेष क्वारंटीन सेंटर, आईसीयू और अलग कोविड ओपीडी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

 
सतर्कता के साथ जुटा अस्पताल प्रशासन
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को जेएलएन अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए प्रिंसिपल डॉ. अनिल सामरिया, अधीक्षक डॉ. अरविंद खरे और उपाधीक्षक डॉ. अमित यादव खुद अस्पताल पहुंचे। डॉ. सामरिया ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है, लेकिन एहतियातन सभी जरूरी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। ट्रॉमा वार्ड में तैयार विशेष क्वारंटीन सेंटर में आईसीयू की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जबकि एक अलग कोविड ओपीडी से संदिग्ध मरीजों की पहचान और त्वरित इलाज की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- RBSE 10th Result: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल होगा जारी, शिक्षा मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे एलान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिकित्सक और स्टाफ अलर्ट मोड पर
डॉ. अरविंद खरे ने बताया कि अस्पताल के सभी चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को पुरानी गाइडलाइन के अनुसार सतर्क रहने और कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन कड़ाई से सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी डॉक्टरों को किसी भी संभावित स्थिति के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
 
ऑक्सीजन सप्लाई को लेकर भी सतर्कता
अस्पताल में मौजूदा समय में आठ ऑक्सीजन प्लांट मौजूद हैं, जिनमें से सात जनरेशन प्लांट और एक लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट शामिल हैं। इनमें से चार जनरेशन प्लांट इस समय बंद हैं। अधीक्षक डॉ. खरे ने जानकारी दी कि बंद प्लांटों की मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है और इन्हें जल्द ही क्रियाशील कर दिया जाएगा, ताकि किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन की आपूर्ति में कोई बाधा न आए।

 
बेड की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित
कोरोना की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए अजमेर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में बेड की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जेएलएन अस्पताल में 1468 बेड, सैटेलाइट अस्पताल में 160 बेड, जनाना अस्पताल में 320 बेड और चंद्रवरदाई व पंचशील सीएचसी में 30-30 बेड की व्यवस्था की गई है। इन सभी बेड्स को ऑक्सीजन और अन्य जरूरी चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- RPSC Update: PRO परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजी जारी, 28 से 30 मई तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करने का मौका
 
जनसहभागिता और सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव
स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए समय पर की गई तैयारी और आमजन की सतर्कता सबसे बड़ा हथियार है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार के लक्षण जैसे सर्दी, खांसी, बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन करें। प्रशासन की इस सक्रियता से स्पष्ट है कि अजमेर जिला संक्रमण से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed