फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Former CM Ashok Gehlot chadar presented in the Dargah of Khwaja Saheb

Ajmer News: पूर्व सीएम अशोक गहलोत की चादर ख्वाजा साहब की दरगाह में पेश, अमन-चैन का दिया पैगाम

Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 17 Jan 2024 10:48 PM IST
सार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की चादर ख्वाजा साहब की दरगाह में पेश हुई। खानू खान बुढ़वाली अशोक गहलोत की चादर लेकर अजमेर ख्वाजा के दरबार में पहुंचे थे।

विज्ञापन
Ajmer News Former CM Ashok Gehlot chadar presented in the Dargah of Khwaja Saheb
पूर्व सीएम गहलोत की चादर पेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के 812वें उर्स के अवसर पर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से बुधवार को राजस्थान वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. खानू खान बुधवाली ने ख्वाजा साहब की मजार पर मखमली चादर एवं अकीदत के फूल पेश किए।

विज्ञापन


इस अवसर पर कर प्रदेश एवं देश में अमन चैन एवं खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पायती दरवाजे पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का संदेश पढ़कर सुनाया गया। पूर्व मुख्यमंत्री के संदेश में सांप्रदायिक एकता एवं अखंडता के प्रतीक ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती के सालाना उर्स पर सभी देश एवं प्रदेश वासियों को मुबारकबाद दी गई तथा देश एवं प्रदेश में कौमी एकता अखंडता खुशहाली अमन चैन के दुआ की। इस अवसर पर खादिम वाहिद हुसैन अंगारा जी ने जियारत कराई।
विज्ञापन




इस अवसर पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिवकुमार बंसल, आरिफ हुसैन, अब्दुल हफीज खान, मोहम्मद इस्माइल फरीद खान, शाहरुख खान आदि उपस्थित रहे। वक्फ बोर्ड के सदर डॉ बुधवाली का दरगाह बाजार व्यापारी एसोसिएशन के सचिव दिलीप सामतानी के नेतृत्व में व्यापारियों ने माला साफा एवं शॉल पहनाकर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत का संदेश...
यह हम सबके लिए बेइंतहा खुशी का मौका है कि इस साल ख्वाजा ए हिन्द गरीब नवाज हजरत मोईनुद्दीन हसन चिश्ती संजरी (रहमतुल्लाह अलेय) का 812वां उर्स मुबारक मुनअक्चिद किया जा रहा है। हमारे मुल्क और दुनिया के कोने-कोने से हर कौम, मजहब ओ मिल्लत के जायरीन अजमेर शरीफ तशरीफ लाते हैं और आपके आस्ताना ए मुबारक पर पूरी अकीदत के साथ अपनी मन की मुरादें लेकर हाजिर होते हैं।


सूफी संतों और ओलियाओं ने अपनी रूहानी तालीम के जरिये दुनिया को इंसानियत, मोहब्बत, इखलास, भाईचारे के साथ ख्ल्के खिदमत का पैगाम दिया। आपने बेमिसाल इबादत और खिदमत से अवाम को फैजयाब किया। उन्होंने गरीबों, मजलूमों और बेवाओं की मदद की और लोगों को खिदमत की राह दिखाई जो एक सच्ची राह है। इसी वजह से वे लाखों करोड़ों लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। मैं हजरत ख्वाजा गरीब नवाज के आस्ताने मुबारक पर अदब ओ एहतराम के साथ अपनी खिराजे अकीदत पेश करते हुए यहां तशरीफ लाने वाले तमाम जायरीन का तहे दिल से इस्तकबाल करता हूं। साथ ही दुआ करता हूं कि सभी जायरीन की दिली मुरादें कुबूल हों। मैं उर्स की कामयाबी पर भी मुबारकबाद पेश करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed