फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News Driver burnt alive due to fire in moving container was carrying new bike

Ajmer News: चलते कंटेनर में आग लगने से जिंदा जला चालक, नई बाइक लोड कर ले जा रहा था

Wed, 06 Sep 2023 12:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 06 Sep 2023 12:38 PM IST
सार

Ajmer News: अजमेर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-8 पर चलते कंटेनर में आग लग गई। इस दौरान कंटेनर चालक जिंदा जल गया। चालक कंटेनर में नई बाइक लोड कर ले जा रहा था।

विज्ञापन
Ajmer News Driver burnt alive due to fire in moving container was carrying new bike
चलते कंटेनर में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के नेशनल हाइवे-8 पर बुधवार सुबह अचानक चलते कंटेनर में आग लग गई। इसके कारण कंटेनर में मौजूद ड्राइवर जिंदा जल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटनास्थल से महज 100 मीटर दूरी पर तबीजी गैस प्लांट भी है। यहां भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद थी। लेकिन अजमेर से दमकलों को बुलाया गया, जिन्हें घटनास्थल पर पहुंचने में एक घंटा लगा, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील टाडा ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और अग्निशमन विभाग की गाड़ी को बुलाया गया। कंटेनर में आग लगने से जयपुर फागी निवासी हनुमान माली की जिंदा जलने से मौत हो गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कंटेनर अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रहा था, जिसमें नई बाइक लोड की गई थी। वह भी पूरी तरह से जल चुकी है।
विज्ञापन


इस दौरान हाइवे पर सुबह-सुबह जाम की स्थिति हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क किनारे रखवाया। फिलहाल, पुलिस ट्रक में आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है। ड्राइवर की बॉडी को जेएलएन अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा कर परिजनों को सूचना दे दी गई है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed