फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Diwan of Dargah sent a letter to PM, demanding to give Ajmer the status of Jain pilgrimage site

Ajmer News : दरगाह के दीवान ने पीएम को भेजी चिट्ठी, अजमेर को जैन तीर्थस्थल का दर्जा देने की मांग

Tue, 04 Feb 2025 05:21 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 04 Feb 2025 05:21 PM IST
सार

अजमेर दरगाह के दीवान और आध्यात्मिक प्रमुख ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अजमेर को राष्ट्रीय स्तर पर जैन तीर्थस्थल घोषित करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज की जन्म स्थली होने से इसे जैन तीर्थ घोषित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
Ajmer News: Diwan of Dargah sent a letter to PM, demanding to give Ajmer the status of Jain pilgrimage site
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर दरगाह के दीवान और आध्यात्मिक प्रमुख सैयद जैनुअल आबेदीन अली खां ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर अजमेर को राष्ट्रीय स्तर पर जैन तीर्थस्थल घोषित करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अजमेर का ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व सिर्फ ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के कारण ही नहीं बल्कि पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर और जैन धर्म से भी गहरा जुड़ा हुआ है।

विज्ञापन


आचार्य 108 विद्यासागरजी महाराज की पुण्यतिथि पर 6 फरवरी को देशभर में जैन समाज द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। अजमेर, देश भर के जैन समाज के लिए एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक केंद्र होने के साथ-साथ आचार्य श्री की जन्मस्थली के रूप में प्रतिष्ठित है। आचार्य श्री का अजमेर से विशेष संबंध रहा है, जहां से उन्होंने अपने आध्यात्मिक जीवन की शुरुआत की थी और इसी भूमि पर उन्हें दीक्षा मिली थी।
विज्ञापन


दीवान ने अपने पत्र में कहा कि अजमेर को जैन तीर्थस्थल के रूप में राष्ट्रीय दर्जा देना न केवल आचार्य श्री के प्रति सम्मान का प्रतीक होगा, बल्कि भारत की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को और अधिक प्रतिष्ठित करेगा। इस निर्णय से न केवल जैन समाज को लाभ होगा, बल्कि यह अन्य धर्मों और समुदायों के बीच धार्मिक सौहार्द और सांप्रदायिक सद्भाव को भी बढ़ावा देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed