{"_id":"6634b229beb31f8bca0d6979","slug":"ajmer-news-ambulance-driver-assaulted-for-blowing-the-car-s-hooter-three-accused-caught-by-police-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: गाड़ी का हूटर बजाने को लेकर एम्बुलेंस चालक के साथ की मारपीट, तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: गाड़ी का हूटर बजाने को लेकर एम्बुलेंस चालक के साथ की मारपीट, तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
Fri, 03 May 2024 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 03:15 PM IST
सार
मरीज को किशनगढ़ छोड़ने गई एम्बुलेंस के चालक के साथ मारपीट के मामले का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गाड़ी का हूटर बजाने को लेकर आरोपियों के साथ एम्बुलेंस चालक का विवाद हो गया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के आरके अस्पताल से एम्बुलेंस में किशनगढ़ के बिहारी पोल तक मरीज छोड़ने आए चालक के साथ अग्रसेन सर्किल के समीप दोपहिया चालकों की ओर से की गई मारपीट के मामले में मदनगंज थाना पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एम्बुलेंस चालक ने इस संबंध में मदनगंज थाने में रिपोर्ट दी थी। इस मामले में मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को धर दबोचा।
विज्ञापन
मामले में जानकारी देते हुए थानाधिकारी घनश्याम सिंह राठौड़ ने बताया कि एम्बुलेंस चालक शौकीन पुत्र हरचन्द के साथ हुई मारपीट के संबंध में पुलिस ने महेश टांक (44), रोहित टांक (33) और महावीर कॉलोनी निवासी आकाश (41) पुत्र ओमप्रकाश अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
इस मामले में एम्बुलेंस चालक शौकीन ने मदनगंज थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि वह अजमेर के आरके हॉस्पिटल से 2 मरीज लेकर किशनगढ़ लेकर आया था। एक मरीज को उसने बस स्टैंड क्षेत्र में छोड़ा और दूसरे मरीज को बिहारी पोल छोड़कर लिंक रोड होते हुए अजमेर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान अग्रसेन तिराहे सर्किल के पास एक्टिवा चालक ने बेवजह ही गाड़ी का हूटर बजाने की बात को लेकर उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और उसके साथ मारपीट की। भीड़ इकट्ठा होने पर एक्टिवा चालक मौके से भाग छूटे। इसके बाद उसने मदनगंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दी, जिस पर कार्रर्वा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन