{"_id":"66979fe6dccef5fd0405b44b","slug":"ajmer-news-accident-in-court-premises-mobile-phone-kept-in-lawyer-s-pocket-suddenly-caught-fire-2024-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: कोर्ट परिसर में हुआ हादसा, वकील की जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, अनहोनी टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: कोर्ट परिसर में हुआ हादसा, वकील की जेब में रखे मोबाइल में अचानक लगी आग, अनहोनी टली
Wed, 17 Jul 2024 04:11 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 17 Jul 2024 04:11 PM IST
सार
जिला एवं सत्र न्यायालय, अजमेर में आज एक वकील की जेब में रखे मोबाइल में आग लग गई। तेज गर्म होने के कारण वकील ने अपनी जेब से मोबाइल निकाला ही था कि उसने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के जिला एवं सत्र न्यायालय में एक एडवोकेट के साथ बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल वकील की जेब में रखा मोबाइल अचानक से गर्म होने लगा, इसके बाद उन्होंने तुरंत मोबाइल को निकाला तो उसमें से धुआं निकलने लगा और देखते-देखते मोबाइल ने आग पकड़ ली।
विज्ञापन
एडवोकेट विक्रम मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने डेढ़ साल पहले रियल मी कंपनी का मोबाइल खरीदा था और आज अचानक से उनके मोबाइल में हीट की समस्या आने लगी, जिसके बाद उन्होंने अपने मोबाइल को जेब से बाहर निकाला तो उसमें से धुआं निकलने लगा। उन्होंने मोबाइल को जमीन पर फेंक दिया, जिसके बाद उसमें अचानक आग लग गई और मोबाइल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कल भी मोबाइल में से एक अलग तरह की आवाज आ रही थी और मोबाइल गर्म हो रहा था लेकिन आज बैटरी से धुआं निकलने के बाद उसमें आग लग गई । उन्होंने बताया कि समय रहते उन्होंने अपनी जेब से मोबाइल को निकाल लिया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन