{"_id":"653e7e9b3efd14d8c70f99c3","slug":"ajmer-municipal-corporation-councilor-gyan-saraswat-will-contest-election-as-independent-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Election 2023: अजमेर ज्ञान सारस्वत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया, भाजपा को हो सकता है नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Election 2023: अजमेर ज्ञान सारस्वत ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान किया, भाजपा को हो सकता है नुकसान
Sun, 29 Oct 2023 09:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 29 Oct 2023 09:17 PM IST
सार
अजमेर नगर निगम के पार्षद ज्ञान सारस्वत ने भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा कि जनता ही मेरा दल है जनता ही मेरा टिकट। चुनाव लड़ यहां की समस्याओं का समाधान करूंगा।
विज्ञापन
ज्ञान सारस्वत निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा के प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद से ही बगावत का सिलसिला जारी है। दोनों पार्टियों के लिए कई सीटों पर बगावत के सुर उठ रहे हैं। यही वजह है कि भाजपा और कांग्रेस से बागी हुए नेता निर्दलीय बनकर चुनाव मैदान में कूदने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
अजमेर नगर निगम से भाजपा के पार्षद ज्ञान सारस्वत ने अजमेर उत्तर से निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए ज्ञान सारस्वत ने कहा कि पिछले 20 साल से शहर की जनता सड़कें, पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान है। उनकी समस्याओं का समाधान के लिए वह चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनता ही मेरा दल है जनता ही मेरा टिकट।
विज्ञापन
ऐसे में भाजपा से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले ज्ञान सारस्वत पार्टी के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं। बता दें कि भाजपा ने अजमेर उत्तर से वासुदेव देवनानी को प्रत्याशी बनाया है। देवनानी 20 साल से विधायक पद पर काबिज है।
विज्ञापन