फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Omprakash Bhadana inaugurated the Gurjar Cricket Champion League

Ajmer News: गुर्जर क्रिकेट चैंपियन लीग का ओमप्रकाश भडाना ने किया शुभारंभ, बोले- सामाजिकता बढ़ाते हैं खेल

Tue, 03 Sep 2024 05:12 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 03 Sep 2024 05:12 PM IST
सार

अजमेर जिला गुर्जर क्रिकेट चैंपियन लीग का उद्घाटन देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश पठान ने किया, इस मौके पर उन्होंने भाग लेने वाले खिलाड़ियों कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक विकास होता है, इससे सामाजिकता को भी बढ़ावा मिलता है। खेल आयोजन हमारे गांव की प्रतिभाओं को सामने लाने का एक अवसर है।

विज्ञापन
Ajmer News: Omprakash Bhadana inaugurated the Gurjar Cricket Champion League
अजमेर जिला गुर्जर क्रिकेट चैम्पियन लीग का उद्घाटन

विस्तार

अजमेर जिला (ग्रामीण) गुर्जर क्रिकेट चैम्पियन लीग का उद्घाटन देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री भाजपा ओमप्रकाश भडाना ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान उन्होंने विशिष्ट अथिति नसीराबाद विधायक प्रत्याशी शिव प्रकाश गुर्जर की फेंकी बॉल पर शॉट लगाया।
विज्ञापन


अजमेर जिला गुर्जर क्रिकेट चैम्पियन लीग का उद्घाटन
विज्ञापन


भडाणा ने इस अवसर पर खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता हमारे लिए गौरव का क्षण है। यह आयोजन न केवल हमारे गांव की प्रतिभाओं को सामने लाने का एक अवसर है, बल्कि यह खेल और जीवन के महत्व को भी उजागर करता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि यह मानसिक संतुलन और सामजिकता की भावना को भी विकसित करते हैं, क्योंकि टीम में कोई ऊंच-नीच, छोटा-बड़ा, आमीर-गरीब नहीं होता है। खेल हमें अनुशासन, आत्म-नियंत्रण और टीम भावना सिखाते हैं। ये गुण न केवल खेल के मैदान पर, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की कुंजी है। खेल हमें सिखाते हैं कि जीवन में संघर्ष और प्रतिस्पर्धा से भागना नहीं है, बल्कि उनका सामना धैर्य, बुद्धिमता और साहस के साथ करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद का महत्व और भी अधिक है। यहां के युवाओं के पास जब खेल का मंच होता है, तो वे अपनी ऊर्जा और समय को सही दिशा में लगाते हैं। खेल से न केवल उनका शारीरिक विकास होता है, बल्कि यह उन्हें नशे, अपराध और अन्य नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखने में भी मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजमेर जिला गुर्जर क्रिकेट चैम्पियन लीग का उद्घाटन


युवा पीढ़ी मैदानी खेल खेलने के बजाय मोबाइल की ओर अधिक आकर्षित हो रही
भडाना ने कहा कि आज कि युवा पीढ़ी मैदानी खेल खेलने के बजाय मोबाइल की ओर अधिक आकर्षित हो रही है। बच्चों, युवाओं का अधिकांश समय मोबाइल और इंटरनेट पर व्यतीत हो रहा है, जो उनकी शारीरिक और मानसिक विकास पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। खेल के मैदान से दूर रहकर हम अपने भविष्य को कमजोर कर रहे हैं। मोबाइल की लत न केवल बच्चों की शारीरिक गतिविधियों को कम कर रही है, बल्कि उनके सामाजिक संबंधों और मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर रही है। हमें यह समझने की जरूरत है कि खेल ही वह माध्यम है जो हमारे बच्चों को स्वस्थ और संतुलित जीवन प्रदान कर सकता है। केंद्र की मोदी सरकार खेलों के महत्व को समझती है और इस दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। खेलो इंडिया योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। खेल मैदान, प्रशिक्षण केंद्र, और कोचिंग सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि हमारे गांवों के युवाओं को भी वही अवसर मिल सके जो बड़े शहरों के खिलाड़ियों को मिलते हैं।

ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छिपी हैं खेल प्रतिभा
नेशनल स्पोर्ट्स, टैलेंट सर्च जैसी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में छिपी हुई खेल प्रतिभाओं की पहचान की जा रही है और उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि हर बच्चे को अपनी क्षमता के अनुसार खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने का अवसर मिले, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से क्यों न हो। इसी का परिणाम है कि खेलों की दुनिया में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया है। क्रिकेट के साथ-साथ बॉक्सिंग, बैडमिंटन, निशानेबाजी और कुश्ती में। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि खेल, योग प्राणायाम को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। यह न केवल आपके स्वास्थ्य के लिए, बल्कि आपके व्यक्तित्व विकास के लिए भी आवश्यक है।

खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए
विशिष्ट अथिति शिव प्रकाश गुर्जर ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हारने वाले को जीतने के लिए तथा जीतने वाले को जीत बरकरार रखने के लिए खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, ऐसे आयोजन छुपी हुई ग्रामीण प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामलाल गुर्जर, गोपाल गुर्जर, रामेश्वर गुर्जर जयदीप गुर्जर हरचंद गुर्जर, नेमीचंद गुर्जर महावीर गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर प्रेमलाल गुर्जर, हरदयाल गुर्जर, विकास भड़ाना, रणवीर खटाना, भगवान गुर्जर, लालाराम गुर्जर, मोहन गुर्जर, सुरेश बावला, महेंद्र खटाना, संयोजन सुरेंद्र गुर्जर, मनोज गुर्जर, शिवराज गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed