फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Congress Leader Nisar's Controversial Remark On Dargah News in Hindi

Ajmer: कांग्रेस पार्टी के नेता निसार का विवादित बयान, कहा- ‘दरगाह आग नहीं तूफान है…पुर्जे-पुर्ज उड़ जाएंगे’

Mon, 09 Dec 2024 02:09 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 09 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

Ajmer: निसार अहमद ने कहा कि इन नादानों को आग से नहीं खेलना चाहिए, वरना हाथ जल जाता है। मगर अजमेर दरगाह आग नहीं बल्कि एक तूफान है, जिसकी तरफ जाओगे पुर्जे पुर्जे हो जाओगे। आइये जानते है पूरा मामला…

विज्ञापन
Ajmer Congress Leader Nisar's Controversial Remark On Dargah News in Hindi
निसार अहमद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में अजमेर दरगाह मंदिर दावा मामले को लेकर जबरदस्त बहस और सियासत देखी जा रही है। हिन्दू मुस्लिम आस्था और संविधान को लेकर नए नए बयान सामने आ रहे है। ऐसे में अब कर्नाटक तुमकुर सिटी से इंडियन मूवमेंट पार्टी के नेता निसार अहमद ने बयान दे दिया है।

विज्ञापन


निसार अहमद ने हज़रत ख्वाज़ा गरीब नवाज की दरगाह में मंदिर बताने वाले हिन्दू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को नादान बताते हुए कहा कि ख्वाजा साहब एक दरख्त है और इनकी जड़ें विश्व भर में फैली हुई है। ऐसे में अगर कोई इनको हाथ लगाने की बात तो दूर, इन पर निगाहे भी उठाएंगा तो गिर जाएंगा और खत्म हो जाएंगा।
विज्ञापन


ख्वाजा साहब की दरगाह को लेकर इनकी तरफ से विवादित आवाज उठाना अब ये दर्शाता है कि देश के विवादित सब ही मसले ख्वाजा साहब के करम से जल्द खत्म हो जाएंगे। क्योंकि इन्होंने अब ख्वाजा साहब की तरफ निगाह डाली है जो कि समस्त धर्म जाति के लिए एक आस्था का बड़ा केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ख्वाजा साहब की दरगाह कौमी एकता की दुनिया मे एक बड़ी मिसाल है। भारत सरकार को इसमें दखल देना चाहिए और विष्णु गुप्ता जैसे नादानों को रोकना चाहिए, वरना इन जैसे नादान लोग ख्वाजा साहब की निगाहों से ही खत्म हो जाएंगे। अजमेर दरगाह एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जहां राजा रजवाड़ा, मुग़ल बादशाहों और मराठों ने अपना मत्था टेका और ख्वाजा साहब का आशीर्वाद लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed