फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: massive fire broke out in house in Kotada burning jewellery other items worth lakhs to ashes

Ajmer News: कोटड़ा स्थित घर में लगी भीषण आग, जेवरात सहित लाखों का सामान जलकर राख

Sat, 15 Nov 2025 09:01 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 09:01 PM IST
सार

Ajmer News: अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भागचंद ने बताया कि कॉल मिलने पर विभाग से एक फायर ब्रिगेड गाड़ी को तुरंत रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कमरे में आग भयंकर रूप से धधक रही थी। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Ajmer News: massive fire broke out in house in Kotada burning jewellery other items worth lakhs to ashes
कोटड़ा स्थित घर में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के कोटड़ा स्थित खाटू श्याम विहार कॉलोनी में शनिवार को एक घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। अचानक उठी लपटों ने देखते ही देखते कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा सामान खाक में बदल गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग की तीव्रता को देखते हुए तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आग कैलाश रावत के घर में लगी। जहां मंदिर में जल रहे दिए से आग फैलने की आशंका जताई जा रही है। धीरे-धीरे आग ने कमरे में रखी अलमारी, कपड़े, फर्नीचर और अन्य घरेलू सामान को अपनी चपेट में ले लिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात भी आग की भीषणता के कारण गल गए, जिससे मकान मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन


सूचना पर हरिभाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भागचंद ने बताया कि कॉल मिलने पर विभाग से एक फायर ब्रिगेड गाड़ी को तुरंत रवाना किया गया। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि कमरे में आग भयंकर रूप से धधक रही थी। टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य कमरे या पड़ोसी घरों तक फैलने से रोक लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Mohan Bhagwat: RSS प्रमुख बोले- राष्ट्रवाद खतरनाक है... महायुद्ध इसी कारण हुए, कमजोर राष्ट्रों पर संकट भी बढ़ा


अग्निशमन कर्मचारियों के अनुसार, आग लगने से मकान मालिक कैलाश रावत का लाखों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। आग की वजह से गृहस्थी का लगभग सारा सामान नष्ट हो गया, जबकि जेवरात के गल जाने से नुकसान की भरपाई मुश्किल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय पर फायर ब्रिगेड नहीं पहुंचती, तो आग और गंभीर रूप ले सकती थी। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत का माहौल है और लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षा के उपायों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed