{"_id":"68e733c950321d056a09f024","slug":"a-man-was-duped-of-lakhs-of-rupees-after-befriending-him-on-instagram-threatening-to-implicate-him-in-a-false-case-and-the-woman-was-accused-of-blackmailing-him-ajmer-news-c-1-1-noi1334-3498667-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: इंस्टाग्राम पर फेंका प्रेमजाल, शादी करके ऐंठ लिए लाखों, फिर दे डाली झूठे केस में फंसाने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: इंस्टाग्राम पर फेंका प्रेमजाल, शादी करके ऐंठ लिए लाखों, फिर दे डाली झूठे केस में फंसाने की धमकी
Thu, 09 Oct 2025 10:40 AM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 10:40 AM IST
सार
इंस्टाग्राम पर प्रेमजाल बिछाकर युवक के साथ संबंध बनाए फिर उससे शादी करके ऐंठे लाखों रुपये। बाद में झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे डाली। युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक से लाखों की ठगी
विस्तार
जिले के नसीराबाद सिटी थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला पर ब्लैकमेल कर लाखों रुपए हड़पने और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाया है। पीड़ित युवक ने नसीराबाद सिटी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2024 में उसकी इंस्टाग्राम पर क्षेत्र की एक महिला से दोस्ती हुई थी। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को आर्थिक रूप से कमजोर और दो बच्चों की मां बताया। भावनात्मक बातचीत के चलते दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।
विज्ञापन
मार्च 2024 में महिला ने युवक को अपने घर बुलाया और मीठी-मीठी बातें करते हुए स्वेच्छा से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके बाद महिला के लगातार फोन और मुलाकातें शुरू हो गईं। युवक का कहना है कि महिला ने साथ रहने और विवाह करने की जिद की। जब उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है, तो महिला ने कहा कि उसे इससे कोई आपत्ति नहीं है। इसके बाद 12 अप्रैल 2024 को दोनों ने निकाह कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaipur News: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 23.56 लाख की महाठगी; साइबर पुलिस ने गिरोह का एक और सदस्य दबोचा
विज्ञापन
शादी के बाद महिला ने विभिन्न बहानों से उससे रुपए मांगने शुरू कर दिए कभी स्कूटी की किस्त, कभी बच्चों की स्कूल फीस, तो कभी घर के खर्चे के नाम पर। बाद में उसने एक प्लॉट पर मकान बनवाने के लिए दो लाख रुपए और एक 600 वर्गगज की संपत्ति खरीदने के लिए 8.61 लाख रुपए लिए। यह संपत्ति महिला ने अपने नाम पर करवाई और धीरे-धीरे युवक से दूरी बनानी शुरू कर दी।
जब युवक ने रुपए वापस मांगे तो महिला ने उस पर झूठे बलात्कार के आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी, जिसे बाद में पुलिस जांच में झूठा पाया गया और एफआर लगा दी गई। बाद में महिला ने खुद को गर्भवती बताते हुए समझौता किया और अप्रैल 2025 में एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन कुछ महीनों बाद उसने फिर धमकियां देना शुरू कर दीं। आरोप है कि महिला हर महीने 25 हजार रुपए या एकमुश्त 50 लाख रुपए की मांग कर रही थी। ऐसा न करने पर वह उसे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दे रही थी।
पीड़ित ने यह भी बताया कि महिला पहले भी अपने पहले पति से तलाक लेकर एक अन्य व्यक्ति को प्रेमजाल में फंसाकर लाखों रुपए हड़प चुकी है। पुलिस ने युवक की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।