फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   A high speed Thar jeep hit a student in Kishangarh Ajmer

Ajmer: तेज रफ्तार थार जीप ने छात्रा को मारी जोरदार टक्कर, घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस जांच में जुटी

Tue, 25 Mar 2025 06:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Mar 2025 06:54 PM IST
सार

Ajmer: घटना के बाद मार्बल सिटी किशनगढ़ में स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जाखड़ सीनियर स्कूल के निदेशक ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बस में बैठाने और उतारने के समय सतर्क रहें।

विज्ञापन
A high speed Thar jeep hit a student in Kishangarh Ajmer
घटना का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशनगढ़ में तेज रफ्तार थार जीप ने एक स्कूली छात्रा को कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हालांकि, गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई। घटना का दिल दहलाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग सहम गए हैं।

विज्ञापन

घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की बजरंग कॉलोनी रामनेर रोड की है, जहां स्कूल बस से उतरकर घर जा रही 9वीं कक्षा की छात्रा मोनिका को तेज रफ्तार और अनियंत्रित थार जीप ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मोनिका को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

विज्ञापन

इस दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस ने गाड़ी की पहचान कर ली है। गांधीनगर थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: हरियाणा की कुख्यात सांसी गैंग ने ट्रेन में दिया वारदात को अंजाम, जीआरपी ने चार आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद मार्बल सिटी किशनगढ़ में स्थानीय लोगों में आक्रोश है। वे रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जाखड़ सीनियर स्कूल के निदेशक डॉ. एस.डी. जाखड़ ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को बस में बैठाने और उतारने के समय सतर्क रहें और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करें।

वहीं, पूर्व विधायक सुरेश टाक ने इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों में तेज रफ्तार वाहन दौड़ाना गंभीर समस्या है, जिस पर प्रशासन को तुरंत अंकुश लगाना चाहिए। पुलिस का कहना है कि घटना की विस्तृत जांच जारी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed