फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Sawan 2025: Grand Sahastradhara event on last Monday in Ajmer, Dharmendra Rathore was chief guest

Sawan: अजमेर में अंतिम सोमवार पर भव्य सहस्त्रधारा आयोजन, शिवमय हुए श्रद्धालु; धर्मेंद्र राठौड़ रहे मुख्य अतिथि

Mon, 04 Aug 2025 09:35 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 09:35 PM IST
सार

Sawan 2025: मुख्य अतिथि धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि भगवान शिव सरलता, करुणा और कल्याण के देवता हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को भी बल मिलता है। यह सच्ची भक्ति का प्रतीक है।

विज्ञापन
Sawan 2025: Grand Sahastradhara event on last Monday in Ajmer, Dharmendra Rathore was chief guest
सावन के चौथे सोमवार को हुआ सहस्त्रधारा का आयोजन

विस्तार

अजमेर में सावन के पावन महीने के चौथे और अंतिम सोमवार को उत्तर विधानसभा कांग्रेस की ओर से एक भव्य सहस्त्रधारा और शिव अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन वैशालीनगर स्थित आंतेड़ की बगीची के शिव मंदिर में सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्तों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर श्रद्धा का भावपूर्ण प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में पूर्व आरटीडीसी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मेंद्र राठौड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विज्ञापन

 
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सहस्त्रधारा और रुद्राभिषेक से गूंजा मंदिर परिसर
सुबह की शुरुआत भगवान शिव के जलाभिषेक और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। इसके बाद सहस्त्रधारा के माध्यम से भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया गया, जिससे पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संचार हुआ। श्रद्धालुओं ने सहस्त्रधारा में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया और भगवान शिव से परिवार की सुख-शांति की कामना की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Sawan: राजसमंद में अंतिम सोमवार पर पारंपरिक वेशभूषा में निकली भव्य महिला कांवड़ यात्रा, गूंजा 'हर-हर महादेव'
विज्ञापन
विज्ञापन



सावन के चौथे सोमवार को हुआ सहस्त्रधारा का आयोजन

 
धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया सावन को आस्था और एकता का प्रतीक
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित धर्मेंद्र राठौड़ ने कहा कि सावन का महीना शिवभक्तों के लिए विशेष महत्व रखता है। भगवान शिव सरलता, करुणा और कल्याण के देवता हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को भी बल मिलता है। यह सच्ची भक्ति का प्रतीक है। राठौड़ ने सभी को सावन की शुभकामनाएं देते हुए अजमेर सहित पूरे प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
 
सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, मंदिर में किया गया विशेष श्रृंगार
आयोजन की भव्यता देखते ही बनती थी। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और शाम को भगवान शिव का आकर्षक श्रृंगार किया गया। इसके बाद हुई महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोषों से मंदिर गूंज उठा। शाम को आयोजन में शामिल सभी भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। भक्तों ने प्रसादी ग्रहण करते हुए शिव भजनों का आनंद लिया और अपने जीवन में सुख, शांति और उन्नति की प्रार्थना की। कार्यक्रम में श्रद्धा और सेवा भाव का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने सभी को प्रभावित किया।

यह भी पढ़ें- Bhilwara News: अश्विनी विश्नोई ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कुश्ती चैम्पियनशिप में जीता गोल्ड; अगला लक्ष्य ओलंपिक
 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस आयोजन को सफल बनाने में उत्तर विधानसभा कांग्रेस के पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। पूरी व्यवस्था को सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण बनाया गया। आयोजन के अंत में आयोजकों ने कहा कि भविष्य में भी इसी तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज में आस्था, सेवा और समरसता की भावना को और सुदृढ़ किया जा सके।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed