फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Three youths including two women arrested for stealing weapon of Additional SP's gunman

Ajmer: एडिशनल एसपी के गनमैन का हथियार चोरी करने वाले दो महिला सहित तीन युवक गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Mon, 25 Nov 2024 09:43 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 25 Nov 2024 09:43 PM IST
सार

अजमेर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में कैलाश खैर के कार्यक्रम के दौरान चोरी हुई पुलिस की सर्विस पिस्टल को 10 दिन बाद बरामद कर लिया। इस मामले में उत्तराखंड निवासी सन्नी शर्मा, ऋषि चौधरी, रंजीत, ज्ञानवती और प्रिया को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
Ajmer: Three youths including two women arrested for stealing weapon of Additional SP's gunman
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर पुलिस ने 10 दिन बाद अपनी साख बचाते हुए अंतरराष्ट्रीय पुष्कर मेले में आयोजित कैलाश खैर के कार्यक्रम में चोरी हुई पुलिस की सर्विस पिस्टल चुराने वाले 3 युवक और 2 महिला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। अजमेर के आईजी ऑफिस में तैनात एडिशनल एसपी विजय सांखला के गनमैन सुरेश देवन्दा की भीड़ में इन आरोपियों ने पिस्टल चुराई थी। सोमवार को अजमेर एसपी वंदिता राणा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हजारों सीसीटीवी कैमरे तलाशने के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची है। पुलिस ने राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब वह हरियाणा राज्यों में आरोपियों तलाश की ओर साढ़े हजार कैमरे व एक हजार होटल व धर्मशाला को चेक किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सरकारी पिस्टल 10 कारतूस के बरामद की है। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि उत्तराखंड के श्यामपुर निवासी सन्नी शर्मा, ऋषि चौधरी, रंजीत, ज्ञानवती और प्रिया को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि गनमैन (कॉन्स्टेबल) सुरेश देवंदा ने पुष्कर थाने में सरकारी पिस्टल और कारतूस चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया था कि 14 नवंबर की रात करीब 8:30 बजे बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के कॉन्सर्ट में पुष्कर मेला मैदान के वीआईपी गेट से प्रवेश कर रहे थे। भीड़भाड़ के कारण धक्का-मुक्की हो रही थी। इस बीच पिस्टल और मैगजीन के 10 कारतूस किसी ने चोरी कर लिया था। एसपी वंदिता राणा ने बताया कि सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना पर पांच लोग संदिग्ध पाए गए। हुलिए के आधार पर पुष्कर, अजमेर, ब्यावर व किशनगढ़ मार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों के फुटेज चेक किए। संदिग्ध व्यक्तियों में से एक व्यक्ति रेलवे स्टेशन की पार्किंग में दिखाई दिया। जिसके पास एक सफेद रंग की कार ब्यावर रोड की तरफ जाती दिखाई दी।
विज्ञापन


रूट के सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक संदिग्ध कार ब्यावर टोल पर दिखाई दी। संदिग्ध वाहन के रूट के अनुसार सीसीटीवी कैमरों को चेक करते हुए गेगल, किशनगढ़, जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली पहुंचे। दिल्ली आगरा मथुरा उत्तरप्रदेश व छतरपुर झांसी, ग्वालियर, मध्यप्रदेश, शामली उत्तरप्रदेश तक कैमरों का अवलोकन किया। एक हजार से अधिक होटल ढाबों को चैक किया। तब शामली उत्तरप्रदेश हाईवे पर पांच व्यक्ति संदिग्ध पाए गए। पूछताछ की तो चोरी करना कबूल कर लिया। इनकी निशानदेही से पुष्कर में छिपाए गए सरकारी पिस्टल व दस जिंदा कारतूस बरामद किए है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातो के बारे में भी पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed