{"_id":"65ce403a91ab7a73430757c6","slug":"13-year-old-child-dies-after-being-crushed-by-ajmer-municipal-corporation-commissioner-car-2024-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"देख लो सरकार: अजमेर में एसपी साहब के बाद नगर निगम कमिश्नर की गाड़ी ने 13 साल के बच्चे को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देख लो सरकार: अजमेर में एसपी साहब के बाद नगर निगम कमिश्नर की गाड़ी ने 13 साल के बच्चे को कुचला, मौत
Thu, 15 Feb 2024 10:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 15 Feb 2024 10:18 PM IST
सार
अजमेर में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नगर निगम कमिश्नर देशल दान की कार ने 13 साल के बच्चे को कुचल दिया। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, अभी पुलिस यह जानने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृतक बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर नगर निगम कमिश्नर की कार की टक्कर से शहर के मदार गेट पर बालक की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया है। मृतक बालक का नाम लखनऊ निवासी अजमल (13) पुत्र शमसुद्दीन है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बताते चलें, राजस्थान के नवगठित जिले बालोतरा में पिछले दिनों एसपी साहब की गाड़ी से हुए एक्सीडेंट की देश भर में चर्चा हुई थी। इस दुर्घटना के बाद एसपी हरिशंकर को काफी आलोचना का भी सामना करना पड़ा। यह मामला अभी शांत भी नहीं हुआ कि अजमेर से एक और दुखद खबर सामने आ गई।
विज्ञापन
बता दें कि गुरुवार को नगर निगम की साधारण सभा में लंच के बाद नगर निगम कमिश्नर देशल दान करीब तीन बजे कार में वापस आ रहे थे। ड्राइवर ने गांधी भवन के बाहर उतारा और बाद में कार चालक मदार गेट से घूमाकर वापस ला रहा था। इसी दौरान मासूम बालक कार की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शी काली ने बताया कि कार चालक अपंग बच्चे को टक्कर मारने के बाद भी गाड़ी लेकर चला गया। कार पर राजस्थान सरकार लिखा हुआ था। घायल बच्चे को टेंपो में अस्पताल लेकर गए। जहां अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली थाना प्रभारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव मां को सौंप दिया गया है। मां की रिपोर्ट पर पुलिस ने नगर निगम आयुक्त की कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।