{"_id":"6a19d6c0f77efe4cdb0a93d5","slug":"ajmer-youth-tied-to-tree-and-beaten-with-sticks-and-rubber-tube-over-suspicion-case-registered-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer News: शक के आधार पर युवक को दी 'तालिबानी सजा', पेड़ से बांधकर रबर ट्यूब और डंडे से पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer News: शक के आधार पर युवक को दी 'तालिबानी सजा', पेड़ से बांधकर रबर ट्यूब और डंडे से पीटा, मामला दर्ज
Fri, 29 May 2026 11:41 PM IST
अजमेर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अजमेर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:41 PM IST
सार
असरी गांव में एक युवक के साथ कथित रूप से हुई अमानवीय मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक को पेड़ से बांधकर पीटते हुए दिखाई देने पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अजमेर के असरी गांव में युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में मॉब लिंचिंग में युवक की हत्या का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि अजमेर के मांगलियावास थाना क्षेत्र के असरी गांव में एक युवक के साथ कथित रूप से बर्बर मारपीट का मामला सामने आया है। युवक को पेड़ से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को अर्धनग्न अवस्था में पेड़ से बांधते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उसके साथ मारपीट की जाती है। वीडियो में कुछ लोग उसे रबर की ट्यूब, बेल्ट और अन्य वस्तुओं से मारते नजर आ रहे हैं। साथ ही उसे थप्पड़ मारने और धक्का देने जैसी घटनाएं भी दिखाई दे रही हैं। एक महिला भी युवक पर हमला करती नजर आ रही है। वीडियो में युवक खुद को बचाने का प्रयास करता दिखाई देता है, जबकि आसपास मौजूद लोग लगातार उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बन गया और पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े: Dausa Mob Lynching : दौसा मॉब लिंचिंग पर कांग्रेस का हमला, गहलोत-जूली बोले- “राजस्थान में कानून नहीं, जंगलराज”
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने युवक पर एक घर में घुसने का आरोप लगाया था। इसके बाद उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने युवक और उसके परिजनों से संपर्क किया। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है तथा वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि एक दिन पहले प्रदेश के दौसा जिले में भी मॉब लिंचिंग का ऐसा ही एक मामला सामने आया था जिसमें युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पिटाई की गई थी। मामले में युवक की मौत हो गई।