Dausa Mob Lynching :दौसा मॉब लिंचिंग पर कांग्रेस का हमला, गहलोत-जूली बोले- “राजस्थान में कानून नहीं, जंगलराज”
बांदीकुई मॉब लिंचिंग और अजमेर मारपीट की घटनाओं को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में “जंगलराज” जैसी स्थिति बन चुकी है और आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा जिले के बांदीकुई में बाइक चोरी के शक में युवक दिनेश कुमार मीणा की कथित मॉब लिंचिंग और अजमेर में युवक को पेड़ से बांधकर पीटने की घटना को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने इन घटनाओं को प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और “जंगलराज” का उदाहरण बताया।
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने बयान जारी कर कहा कि राजस्थान में कानून का राज समाप्त हो चुका है और आम नागरिक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि बांदीकुई में युवक को डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर पीटा गया, जबकि उसकी मां लोगों से बेटे की जान की भीख मांगती रही। जूली ने सवाल उठाया कि घटना के दौरान पुलिस कहां थी और समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराधियों में पुलिस का भय खत्म हो चुका है और लोग कानून अपने हाथ में लेने लगे हैं। जूली ने कहा कि भाजपा सरकार की प्रशासनिक विफलता के कारण प्रदेश अराजकता की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर निशाना साधते हुए कहा कि “सोशल मीडिया पर वाहवाही से सुशासन साबित नहीं होता, जमीन पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है।”
यह भी पढें-Rajasthan: PAK लिंक मामले में NIA की छापेमारी, नीमराना में संदिग्ध दबोचा, भट्टी-चौधरी मॉड्यूल पर बड़ा प्रहार
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी मॉब लिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था और कानून के शासन पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। कांग्रेस ने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था सुधारने की मांग की है।