{"_id":"61e97ebd08b8e26b63425cb9","slug":"ajmer-patients-are-being-treated-by-laying-mattresses-on-the-ground-in-jawaharlal-nehru-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजमेर: जवाहरलाल नेहरु अस्पताल का हाल, जमीन पर गद्दे बिछाकर हो रहा मरीजों का इलाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजमेर: जवाहरलाल नेहरु अस्पताल का हाल, जमीन पर गद्दे बिछाकर हो रहा मरीजों का इलाज
Thu, 20 Jan 2022 08:54 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: Amit Mandal
Updated Thu, 20 Jan 2022 08:54 PM IST
सार
सामाजिक दूरी का पालन किए बिना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजमेर संभाग का सबसे बड़ा जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय की हालत पस्त है। यहां पर बढ़ती मरीजों की संख्या व वार्ड में पलंगों के अभाव के चलते मरीजों का जमीन पर गद्दे लगाकर इलाज किया जा रहा है। एक ओर जहां राजस्थान सरकार चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे कर रही है तो दूसरी ओर यहां की अव्यवस्था सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन
संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय के हृदय रोग विभाग में रोजाना सैकड़ों की संख्या में इलाज कराने के लिए मरीज अस्पताल में पहुंचते हैं लेकिन अस्पताल के मेल वार्ड में बेड का अभाव होने के चलते मरीजों का जमीन पर इलाज किया जा रहा है। मेल वार्ड के हालात पर अगर नजर डाली जाए तो वार्ड में कोरोना का खौफ भी कमजोर पड़ गया है। सामाजिक दूरी का पालन किए बिना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। कोरोना को खुला निमंत्रण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
वार्ड में लगभग 24 मरीजों का इलाज बेड पर किया जा रहा है तो वही लगभग 15 मरीजों का जमीन पर गद्दे लगाकर इलाज किया जा रहा है। इलाज कराने आए मरीज के परिजनों ने बताया कि वार्ड में बेड नहीं हैं और जब डॉक्टर या नर्सिंग स्टॉफ से बेड की मांग की जाती है तो वो बेड खाली नहीं होने का हवाला देते हैं। सर्दी का मौसम है और ऐसे में गद्दे पर इलाज होने से उन्हें व मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन