गुजरात: अध्यक्ष ने स्वीकारा चार कांग्रेसी विधायकों का इस्तीफा, राज्यसभा चुनाव में लग सकता है झटका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यसभा चुनावों से पहले गुजरात में भी कांग्रेस के लिए परेशानी खड़ी होती दिख रही है। गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने रविवार को बताया कि कांग्रेस के चार विधायकों ने उन्हें इस्तीफा सौंपा है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, 'कांग्रेस के चार विधायकों ने शनिवार को मुझे इस्तीफा सौंप दिया है। मैं उनके नाम सोमवार को विधानसभा में घोषित करूंगा। फिलहाल मैंने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।'
माना जा रहा है कि इन चार कांग्रेसी विधायकों के बाद दो विधायक और इस्तीफा दे सकते हैं। ये कांग्रेस के लिए एक चुनौती से कम नहीं होगा। मध्यप्रदेश के बाद इस तरह के समीकरण अगर गुजरात में भी बनते हैं तो कांग्रेस के लिए राज्यसभा चुनाव में मुश्किल खड़ी हो सकती है।
वहीं, मौजूदा स्थिति के बाद 182 सदस्यों वाली विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 73 से घटकर 69 रह गई है। राज्यसभा चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को गुजरात में भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद फरोख्त का डर सता रहा है।
बता दें कि कांग्रेस ने अपने 14 विधायकों को पहले ही राजस्थान के जयपुर में शिफ्ट किया हुआ है। सूत्रों के अनुसार ये पांचों कांग्रेसी विधायक भाजपा के संपर्क में हैं। वहीं, आज 36 अन्य कांग्रेसी विधायकों को उदयपुर भेजने की तैयारी है।
कांग्रेस को डर है कि भाजपा उनके विधायकों में सेंध लगा सकती है। गुजरात में राज्यसभा की 4 सीटों के लिए शुक्रवार को भाजपा के 3 और कांग्रेस के 2 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। गुजरात में 26 मार्च को राज्यसभा को चुनाव होने हैं।
Rajasthan: Some Gujarat Congress MLAs have reached Jaipur. MLA Himmatsinh Patel says, "Everything is alright. Every party has some strategies, this is a part of that." https://t.co/m12WNtyMH7 pic.twitter.com/pPraRlQxNR
— ANI (@ANI) March 14, 2020
विधायकों को यहां लाए जाने को लेकर सवाल करने पर विधायक हिम्मतसिंह पटेल ने कहा कि सबकुछ ठीक है। हर पार्टी की अपनी एक रणनीति होती है, यह बस उसी का हिस्सा है।