Rajasthan: प्रेम विवाह कर बयान देने पहुंची युवती को थाने से उठा ले गए परिवार वाले, वीडियो हो रहा वायरल
प्रेम विवाह करने के बाद युवती थाने में बयान दर्ज कराने के लिए आई थी। इस दौरान गाड़ी से आए उसके परिजन फिल्मी स्टाइल में बेटी को उठाकर ले गए। दो घंटे बाद पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजनों को गिरफ्तार कर लिया।
विस्तार
राजस्थान के जोधपुर जिले में प्रेम विवाह से नाराज परिजनों ने युवती को अगवा कर लिया। फल्मी अंदाज में गाड़ी से आए परिजन लड़की को थाने के बाहर से अगवा कर ले गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गाड़ी के पीछे लड़की का पति और पुलिसकर्मी भागते हुए नजर आ रहे हैं।
जोधपुर में घरवालों ने थाने से बेटी को कर लिया अगवा
◆ कार में डालकर ले गए, पुलिस और पति पीछे दौड़ते रहे
◆ युवती ने लव मैरिज की थी
◆ 19 साल की लड़की अपने पति के साथ बयान देने पुलिस थाने आई थी pic.twitter.com/YujzF10kwC
जोधपुर में घरवालों ने थाने से बेटी को कर लिया अगवा
— Sitesh Singh official 🇮🇳 (@Sitesh004) October 18, 2022
◆ कार में डालकर ले गए, पुलिस और पति पीछे दौड़ते रहे
◆ युवती ने लव मैरिज की थी
◆ 19 साल की लड़की अपने पति के साथ बयान देने पुलिस थाने आई थी pic.twitter.com/YujzF10kwC
जानकारी के अनुसार घटना जोधपुर के बिलाड़ा थाना इलाके की है। 12 अक्टूबर को युवती के पिता ने थाने में बेटी की गुमशुदगी का केस दर्ज कराया था। बीती 16 अक्टूबर को प्रेम विवाह करने के बाद युवती अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने के लिए थाने पहुंची थी। उसके परिजनों को बेटी के थाने आने की जानकारी लग गई। इस दौरान गाड़ी से आए परिजन उसे थाने के बाहर से उठा ले गए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घटना को पुलिस ने बताया कि आरोपियों का पीछा कर लड़की को दो घंटे में ही बरामद कर लिया गया था। साथ ही उसके परिवार के कुछ लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि लड़की ने अपनी मर्जी से प्रेम विवाह किया था। उसके बयान दर्ज करने के बाद पुलिस सुरक्षा में उसे उसके पति के साथ घर भेज दिया गया।