Jaisalmer: आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण, जमीन से आसमान में दुश्मन को गिराने में सक्षम
जैसलमेर में आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण सफल होने के बाद डीआरडीओ और आर्मी के अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
विस्तार
जैसलमेर में बुधवार को आकाश मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफल परीक्षण किया गया। यह परीक्षण पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में किया गया। यह मिसाइल जमीन से आसमान में मार करने में सक्षम है।
जानकारी के मुताबिक मिसाइल ने टारगेट को सफलतापूर्वक ध्वस्त कर दिया। पिछले तीन दिन से डीआरडीओ के अधिकारी परीक्षण की तैयारियों में जुटे थे। मिसाइल की खास बात है कि यह दुश्मन के विमानों का पता लगाकर आसमान में ही ध्वस्त करने में सक्षम है। यह मिसाइल विमान को 30 किमी दूर और 18 हजार मीटर ऊंचाई तक टारगेट कर सकती है। परीक्षण सफल होने के बाद डीआरडीओ और आर्मी के अधिकारियों ने एक-दूसरे को बधाई दी।