{"_id":"6470627f3e7186dd5804d0fd","slug":"action-of-food-safety-team-in-jaisalmer-1893-liters-of-ghee-seized-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaisalmer: फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, 1893 लीटर घी किया सीज, दो देसी घी और दो फ्रूट ड्रिंक के जांच सैंपल उठाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaisalmer: फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, 1893 लीटर घी किया सीज, दो देसी घी और दो फ्रूट ड्रिंक के जांच सैंपल उठाए
Fri, 26 May 2023 01:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 26 May 2023 01:10 PM IST
सार
जैसलमेर की फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मैसर्स अनिल एजेंसी से मिलावटी होने के शक पर एक हजार 893 लीटर घी जब्त किया है। घी और जब्त की गई अन्य सामग्री को जांच के लिए लेब्रोटरी भेजा जाएगा।
विज्ञापन
फूड टीम कार्रवाई करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश सरकार के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की ओर से चलाये जा रहे शुद्ध के लिए युद्ध अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा और औषधि नियंत्रण राजस्थान जयपुर आयुक्त नकाते शिवप्रसाद मदन के निर्देश पर प्रदेश भर में मिलावटखोरी रोकने के लिए खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके चलते गुरुवार रात जैसलमेर की खाद्य सुरक्षा की टीम ने मिलावटी होने के शक में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक हजार 893 लीटर घी जब्त किया है।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीएल बुनकर के मार्गदर्शन में गुरुवार को जैसलमेर शहर में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा मैसर्स अनिल एजेंसी, ढिब्बा पाड़ा पर कार्रवाई की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा ने बताया कि घी दावत और मिल्को ब्रांड के नमूने जांच के लिए एफएसएसए एक्ट के तहत लिए गए। मिलावट का शक होने पर लगभग एक हजार 893 लीटर घी जब्त किया गया। जैसलमेर शहर से दो देसी घी और दो फ्रूट ड्रिंक के कुल 4 खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए गए।
विज्ञापन
जब्त सैम्पल जांच के लिए भेजे जाएंगे लैब...
इन सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य सुरक्षा लैब में भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी किशनाराम कड़वासरा और प्रवीण चौधरी की टीम ने इस कार्यवाही को अंजाम दिया।
विज्ञापन