{"_id":"625edcdb70099829bc6fffce","slug":"accused-who-took-minor-away-from-house-arrested-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नाबालिग को भगा कर ले गया युवक, नौ महीने साथ रखकर बनाए संबंध, जयपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नाबालिग को भगा कर ले गया युवक, नौ महीने साथ रखकर बनाए संबंध, जयपुर से गिरफ्तार
Tue, 19 Apr 2022 09:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 19 Apr 2022 09:31 PM IST
सार
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। 9 महीने जयपुर में साथ रखकर उसके साथ लगातार अवैध संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झालावाड़ की थाना खानपुर पुलिस ने नाबालिग को भगाने और उससे दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फरार आरोपी 9 महीने से नाबालिग के साथ रह रहा था। जयपुर से गिरफ्तार कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी राकेश को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने नाबिलग को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
झालावाड़ एसपी मोनिका सेन ने बताया कि 7 अगस्त 2021 की शाम 16 वर्षीय नाबालिग के पिता ने खानपुर थाने में एक रिपोर्ट दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि 1 अगस्त की शाम करीब 4 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी फ्रेश होने का कह कर गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद से वापस नहीं लौटी। आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश किया, लेकिन पता नहीं चला। पीड़ित पिता ने खानपुर निवासी राकेश बैरवा के ऊपर शक जताया। थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू थी। पुलिस टीम ने 9 महीने से फरार चल रहे आरोपी राकेश मेघवाल को जयपुर से गिरफ्तार कर नाबालिग को भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
एसपी मोनिका सेन ने बताया कि जांच में पाया गया कि आरोपी राकेश नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले गया था। 9 महीने जयपुर में साथ रखकर उसके साथ लगातार अवैध संबंध बनाता रहा। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।