फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused of killing a bull by cutting its neck with an ax arrested in Nagaur

Rajasthan: कुल्हाड़ी से सांड की गर्दन काटने वाला गिरफ्तार, पुलिस से कहा- फसल को नुकसान पहुंचाता था, इसलिए मारा

Sat, 25 Feb 2023 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 25 Feb 2023 10:46 PM IST
सार

आरोपी की तलाश के लिए नागौर एसपी राममूर्ति जोशी ने एक पुलिस टीम का गठन किया था। गठित टीम ने 48 घंटे में आरोपी श्रवण राम गुर्जर की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Accused of killing a bull by cutting its neck with an ax arrested in Nagaur
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के नागौर जिले की नावा थाना पुलिस ने 22 फरवरी को लूणवा गांव में सांड की गर्दन काट कर हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 48 घंटे में अज्ञात व्यक्ति की पहचान श्रवणराम गुर्जर पुत्र नानू राम (42) निवासी लुणवा थाना नावा के रूप में कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने वो कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है, जिससे सांड की गर्दन काटी गई थी।  

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि 22 फरवरी को लूणवा गांव के रहने वाले गुलाब चंद ने एक केस दर्ज कराया था। शिकायत में उसने बताया था कि गांव के एक सांड की सभी ग्रामीण देखभाल किया करते थे। सुबह किसी अज्ञात व्यक्ति ने सांड के गर्दन पर वार किया। जिससे गर्दन कटने से उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने उसकी जांच शुरू की थी।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश के लिए एसपी जोशी ने पुलिस टीम का गठन किया था। गठित टीम ने 48 घंटे में आरोपी श्रवण राम गुर्जर की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि सांड बार-बार खेत में आकर उसकी फसल को नुकसान पहुंचा रहा था, जिससे तंग आकर उसने सांड की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed