फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   ACB registered case against female drug inspector Seema Meena of the health department

Rajasthan: महिला ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ एसीबी ने दर्ज किया मामला, 50 हजार रुपए घूस मांगने का आरोप

Fri, 08 Jul 2022 02:31 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 02:31 PM IST
सार

परिवादी ने एसबी की शिकायत दी कि सीमा मीणा उनसे घूस मांग रही है। इसके साथ ही सीमा मीणा ने ऑडिट कर पांच लाख का सामान जब्त कर लिया था।

 

विज्ञापन
ACB registered case against female drug inspector Seema Meena of the health department
राजस्थान एसीबी - फोटो : Social Media

विस्तार

एसीबी मुख्यालय में गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग की महिला ड्रग इंस्पेक्टर सीमा मीणा के खिलाफ 50 हजार रुपए की घूस मांगने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि निजी अस्पताल को लाइसेंस जारी करने के एवज में ड्रग इंस्पेक्टर सीमा मीणा ने 20 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसके साथ ही सीमा मीणा ने छह माह का ऑडिट करने के दौरान पांच लाख रुपए का सामान जब्त कर लिया। 

विज्ञापन


एसीबी डीजी बीएल सोनी ने बताया कि सीमा मीणा परिवादी को जून में फिर से कार्रवाई की धमकी देकर 60 हजार रुपए मांगे। एसीबी ने परिवादी के साथ वॉइस रिकॉर्डर भेजा। जिस पर ड्रग इंस्पेक्टर सीमा मीणा की सारी मांग रिकॉर्ड हो गई। दूसरी बार सेठी कॉलोनी सीएमओ ऑफिस स्थित औषधि नियंत्रक कार्यालय में बुलाकर पहले पीड़ित का मोबाइल स्विच ऑफ करवाया। फिर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस जारी करने के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।

विज्ञापन


परिवादी ने रिश्वत की मांग करने की रिकॉर्डिंग लाकर एसीबी मुख्यालय को सौंप दी। हालांकि, एसीबी टीम सीमा मीणा के खिलाफ कार्रवाई करती उससे पहले ही एसीबी ने विभाग के दूसरे ड्रग इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। जिसके चलते ड्रग इंस्पेक्टर सीमा मीणा सचेत हो गई और उसने परिवादी का फोन रिसीव करना बंद कर दिया। हालांकि, सीमा मीणा की 50 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की वॉइस रिकॉर्डिंग पास में होने के चलते अब एसीबी ने सीमा मीणा के खिलाफ घूस मांगे जाने का मुकदमा दर्ज कर जांच करना शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed