{"_id":"66120dd2a5755edc9b02fd93","slug":"abu-road-news-rape-accused-in-police-custody-was-dodging-the-police-for-two-months-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Road News: दुष्कर्म करके भागा आरोपी पुलिस हिरासत में, दो माह से दे रहा था पुलिस को चकमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Road News: दुष्कर्म करके भागा आरोपी पुलिस हिरासत में, दो माह से दे रहा था पुलिस को चकमा
Sun, 07 Apr 2024 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Apr 2024 08:37 AM IST
सार
आबूरोड सदर थाना पुलिस ने दो महीने से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बार-बार पुलिस को चकमा देकर भाग रहा यह दुष्कर्मी पुलिस की टॉप 10 फरार आरोपियों की लिस्ट में शामिल था।
विज्ञापन
फरार दुष्कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो महीने पहले दुष्कर्म करके गुजरात भागे आरोपी को आबूरोड सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्मी फरार आरोपियों की टॉप टेन की लिस्ट में शामिल था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आबूरोड सदर थानाधिकारी राजीव भाटू की अगुवाई में दुष्कर्मी चौपाभाई पुत्र वागाभाई गरासिया को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पीड़िता ने 25 जनवरी 2024 को रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि आरोपी चौपाभाई ने करीब 2-3 माह पूर्व पीड़िता के घर तलवारनाका आकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया तथा वहां से गुजरात भाग गया।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की लेकिन आरोपी के आदिवासी क्षेत्र धनपुरा में रहने और उसके पास मोबाइल फोन नहीं होने से उसकी लोकेशन के बारे में ठीक से पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
उसकी तलाश में पुलिस टीम द्वारा पूर्व में तीन बार उसके घर तथा अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई लेकिन शातिर आरोपी हर बार पुलिस से चकमा देकर भाग जाता था। अब जाकर पुलिस ने 5 अप्रैल को आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया है।