फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Abu Road News: Body of unknown person found at railway station, death suspected due to heat stroke

Abu Road News: रेलवे स्टेशन पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, तेज गर्मी से मौत का अंदेशा, नहीं हो पाई है शिनाख्त

Sun, 26 May 2024 11:01 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबूरोड Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 26 May 2024 11:01 PM IST
सार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसके शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। माना जा रहा है कि किसी पुरानी बीमारी या हीट स्ट्रोक के कारण उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
Abu Road News: Body of unknown person found at railway station, death suspected due to heat stroke
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रिटर्निंग रूम व आईआरसीटीसी के पीछे की दीवार के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर उसकी शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की उम्र करीब 45 साल है, उसका रंग सांवला, कद 5 फीट, सिर में छोटे-छोटे सफेद-काले मिश्रित बाल व हल्की बढ़ी हुई दाढ़ी- मूंछें हैं। मृतक ने बंद गले की टी शर्ट व काले रंग की लोअर पहनी हुई है। प्रथम दृष्टया किसी पुरानी बीमारी एवं तेज गर्मी से मौत की संभावना बताई जा रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाकर परिजनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed