फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aam Aadmi Party in-charge Vinay Mishra accused Hanuman Beniwal of selling MLA for 40 crores

Rajasthan: आप का बेनीवाल पर 40 करोड़ में विधायक बेचने का आरोप, दावा-चंद्रा के समर्थन में है आठ कांग्रेसी

Wed, 08 Jun 2022 09:18 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 08 Jun 2022 09:18 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि आंदोलन के दौरान किसानों को एक चैनल पर आतंकी कहा जा रहा था, उसी चैनल के मालिक को हनुमान बेनीवाल ने अपने विधायक बेच दिए हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party in-charge Vinay Mishra accused Hanuman Beniwal of selling MLA for 40 crores
आम आदमी पार्टी - फोटो : Social Media

विस्तार

राज्यसभा चुनाव की तारीख 10 जून जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, प्रदेश का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय लोकतान्त्रिक पार्टी के मुखिया हनुमान बेनीवाल ने अपने तीनों पार्टी विधायकों को निर्दलीय प्रत्याशी डॉ. सुभाष चंद्रा के समर्थन में वोट डालने के निर्देश दिए। जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने बेनीवाल पर अपने विधायकों को 40 करोड़ में बेचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा कि ‘जब किसान भाई काले कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर बैठे थे तो उन किसानों को एक चैनल पर आतंकी, देशद्रोही कहा जा रहा था। आज उसी चैनल के मालिक को हनुमान बेनीवाल की पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में वोट देने का एलान किया है। हमारे जाट भाई इसे कभी नही भूलेंगे कि उन्हें छला गया है।

विज्ञापन



विनय मिश्रा ने आगे आरोप लगाया कि सुना हूं कि राजस्थान में एक पार्टी के अध्यक्ष ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को एक न्यूज चैनल के मालिक को राज्यसभा में अपने तीन विधायकों का वोट डलवाने के लिये 40 करोड़ रुपए लिए है। आखिर कब तक चलेगा ये खरीद फरोख्त’। विनय मिश्रा ने कहा कि तीन एमएलए = 30 करोड़, 10 करोड़ अपना खर्च, पार्टी ने अपने विधायकों को राज्यसभा चुनाव में बेच कर, कुल 40 करोड़ रुपये झटके में उठा लिए। ये भी नही सोचा को किसान भाईयों पर क्या गुजर रही होगी?’ सोचिए राजस्थान की जनता गलती से अगर 30 विधायक दे देती तो आज ये पूरा राजस्थान ही बेच देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन




आप के प्रदेश प्रभारी विनय मिश्रा ने बड़ा दावा किया है कि आठ कांग्रेसी विधायक ऐसे हैं, जो निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा के संपर्क में है। विनय मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भाजपा समर्थित उम्मीदवार सुभाष चंद्रा को 30 भाजपा विधायकों का समर्थन है और तीन आरएलपी विधायकों का। वहीं चंद्रा जी के लोग 'ताज अरावली' होटल में रूम सर्विस स्टाफ के जरिए आठ कांग्रेस विधायकों से सीधे संपर्क में है, जहां से डील हो रही है, वहां खेल होने की पूरी संभावना है।’
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed