{"_id":"5e5dc2b68ebc3ef3f71b2028","slug":"a-woman-allegedly-gang-sexual-assault-in-udaipur-rajasthan-after-forcefully-taken-into-a-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: दोस्त के साथ घर जा रही यूपी की युवती का अपहरण, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: दोस्त के साथ घर जा रही यूपी की युवती का अपहरण, चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म
Tue, 03 Mar 2020 08:06 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 03 Mar 2020 08:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
राजस्थान में एक महिला के साथ सामूहिक दरिंदगी का मामला सामने आया है। उदयपुर में एक महिला के साथ चार लोगों ने जबरदस्ती कार में डालकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने दोस्त के साथ घर जा रही थी। एडिशनल एसपी ने कहा कि महिला का बयान लिया जा रहा है। शुरुआती पूछताछ के बाद, हमने 2-3 लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
Rajasthan: A woman was allegedly gang-raped in Udaipur after she, along with her male friend, was forcefully taken into a car by at least 4 men who raped her. Addl SP says "Her statement being taken. Following initial questioning, we detained 2-3 people, case will be solved soon" pic.twitter.com/k03OqcBS29
— ANI (@ANI) March 3, 2020विज्ञापन
पीड़िता उदयपुर में ईवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करती है और वह उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। जिले के गोवर्धनविलास थाना क्षेत्र स्थित काठियावाड़ी होटल के बाहर से युवती और उसके सहकर्मी का अपहरण कर चार लोगों ने चलती कार में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरी रात उसे चार युवक कार में लेकर घुमते रहे और अलग-अलग क्षेत्र में ले जाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के दोस्त ने बताया कि आरोपी उन्हें देर रात तक हल्दुघाटी, डबोक, रीको, केवडे सहित अन्य क्षेत्र में लेकर घुमते रहे।
घटना के बारे में पुलिस को सोमवार देर सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सबसे पहले पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस इस मामले में सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।