फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A story of rape survivor

रेप पीड़िता ने दिया बच्चे को जन्म लेकिन रखने से किया इंकार, फंसा प्रशासन

Thu, 04 Aug 2016 05:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Aug 2016 05:26 PM IST
विज्ञापन
A story of rape survivor

राजस्‍थान के जैसलमेर में बलात्कार पीड़ित एक युवती का ऐसा मामला सामने आया है जिसने शासन प्रशासन की नींदें उड़ा दी हैं। यहां बलात्कार पीड़ित एक युवती ने कुछ दिन पहले ही बच्चे को जन्म दिया। 

विज्ञापन


युवती ने जिला कलेक्टर से अपील की है कि इस बच्चे को अनाथालय में छोड़ दिया जाए, वह उसका भरन पोषण नहीं कर सकती। आरोपी ने उसके पिता का भी कत्ल कर दिया था। अब प्रशासन शांसत में है कि इस बच्चे का क्या किया जाए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार प्रशासन ने युवती को आश्वस्त किया है कि इस मामले में उसकी पूरी मदद की जाएगी। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय रेप पीड़िता ने बताया कि विजय सिंह नाम के युवक ने 18 अक्टूबर 2013 में तब उसका अपहरण कर लिया था जब वह पशुओं को चरा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंरथंडी गांव का विजय सिंह अपने एक दोस्त के साथ एक वाहन पर आया और उसका अपहरण कर लिया। आरोपी ने उसका बलात्कार किया। वारदात के बाद गांव में पंचायत हुई तो आरोपी ने पीड़िता से शादी कर उसे साथ रखने की बात कही।

आरोपी ने चचेरी बहन से भी किया रेप, पिता का कर दिया कत्ल

A story of rape survivor

इसके बाद वह उसे जयपुर ले गया जहां लगातार उसका बलात्कार करता रहा। 5 नवंबर 2015 को वह किसी तरह उसके चंगुल से छूटकर भाग आई। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। दूसरी ओर बलात्कार से अलग विजय सिंह ने दो और अपराध किए। 

पहला 2 मई 2015 को उसने पी‌ड़ित युवती की चचेरी बहन का भी अपहरण कर लिया और उसका भी बलात्कार किया। इसके बाद उसने उसे किसी के हाथों बेच दिया। मामले में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

इससे खुन्नस खाए विजय सिंह ने 12 जुलाई 2015 को अपने दोस्त के साथ मिलकर पीड़िता के पिता का भी अपहरण करके उनका कत्ल कर दिया। दूसरी ओर अब 18 साल की उम्र पार कर चुकी युवती ने बताया कि उस समय नासमझ होने के कारण उसे नहीं पता था कि क्या करना चाहिए, इसलिए वह गर्भवती हो गई।

वारदात के बाद से वह उस दर्द और अपने पिता की मौत को नहीं भूल पाई है। इसी जद्दोजहद के बीच उसने एक बच्चे को भी जन्म दे दिया जो अब 11 महीने का हो चुका है लेकिन वह उसकी परवरिश नहीं करना चाहती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed